फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One youth killed and one injured in road accidents Gorakhpur

Gorakhpur News: सड़क हादसों में एक युवक की मौत, एक घायल

Thu, 05 Jan 2023 10:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Jan 2023 10:36 AM IST
सार

गीडा इलाके की पिपरौली पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर मंगलवार रात ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मां की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान सहजनवां थाना क्षेत्र के सीहापार निवासी राजकुमार (18) के रूप में हुई।

विज्ञापन
One youth killed and one injured in road accidents Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गुलरिहा व गीडा में सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। गुलरिहा में घायल हुए युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के मुताबिक, गीडा इलाके की पिपरौली पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर मंगलवार रात ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मां की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान सहजनवां थाना क्षेत्र के सीहापार निवासी राजकुमार (18) के रूप में हुई।

मां फुलकशी देवी ने बताया कि गीडा सेक्टर-13 स्थित एक फैक्ट्री में वह कार्य करती हैं। मंगलवार रात नौ बजे राजकुमार साइकिल से मुझे लेने जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक गीडा राकेश सिंह यादव ने कहा कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गुलरिहा प्रतिनिधि के मुताबिक, इलाके के सरैया पेट्रोल पंप के पास बुधवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार विशाल निषाद (20) घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक तेतरिया टोला निवासी विशाल निषाद बुधवार सुबह लगभग 11 बजे बड़े पिता के लड़के अजय को मेडिकल कॉलेज छोड़कर बाइक से वापस घर जा रहा था। अभी वह सरैया पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि फोरलेन कट पर सामने से आ रही मिट्टी लदे डंपर ने ठोकर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed