फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one worker killed during fell while roofing house

संतकबीरनगर: दो अलग-अलग हादसों में 2 मजदूर की मौत

Mon, 01 Jun 2020 07:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Jun 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
one worker killed during fell while roofing house
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।

संतकबीरनगर के बखिरा क्षेत्र के लेदवा श्रीपाल गांव में सोमवार को निर्माणाधीन मकान का छत लगाने के दौरान प्लाई टूटकर गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के लेदवा श्रीपाल गांव निवासी सहाबुद्दीन के निर्माणाधीन मकान का छत लग रहा था। 23 वर्षीय मुजफ्फर हुसेन पुत्र मोहम्मद हुसेन निवासी बढ़या थाना धर्मसिंहवा मजदूरी करने गया था। मकान के अंदर काम करने के दौरान अचानक प्लाई टूटकर गिर जाने से मजदूर मुजफ्फर हुसेन मलबे के नीचे दब गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर मलबे के नीचे दबे मजदूर को बाहर निकाला। सांथा सीएचसी ले गए जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी में दबकर घायल मजदूर की मौत

संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र के मझौवा एकडंगा गांव निवासी एक मजदूर की रविवार को नगर पंचायत हरिहरपुर में पीलर के गड्ढे की खुदाई करते दौरान मिट्टी टूट कर गिरने से दबकर घायल हो गया था। घायल मजदूर को उपचार कराने के बाद घर भेज दिया गया था, जहां सोमवार को मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 क्षेत्र के मझौवा एकडंगा गांव निवासी 42 वर्षीय रामज्ञा पुत्र रामभरत गौड़ मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते थे। रविवार को नगर पंचायत कार्यालय के समीप पोखरे के पास कार्य चल रहा था। उसी में रामाज्ञा भी मजदूरी करने गए थे।

नगर पंचायत कार्यालय के पीछे पोखरे के पास ईंट की दीवार के निकट पीलर के लिए गड्ढे की खुदाई करते दौरान मिट्टी टूट कर गिरने से मलबे के नीचे रामाज्ञा दब कर घायल हो गए। घटना के बाद लोग उन्हें बाहर निकाले और हरिहरपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए और दवा उपचार कराएं।

उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर लोग घायल मजदूर को घर भेजवाएं। सोमवार की सुबह घर पर ही मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से पीड़ित परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed