{"_id":"6a35b0712da29b86e4029f10","slug":"one-water-pump-is-out-of-order-water-supply-relies-on-another-dilapidated-pump-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1359531-2026-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: टैक्स पूरा, सुविधाएं अधूरी...सहारा एस्टेट के निवासी पानी और सफाई व्यवस्था से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: टैक्स पूरा, सुविधाएं अधूरी...सहारा एस्टेट के निवासी पानी और सफाई व्यवस्था से परेशान
Sat, 20 Jun 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:41 AM IST
सार
सोसाइटी के लोगों के अनुसार, परिसर में पानी की आपूर्ति के लिए दो पंप लगाए गए थे लेकिन इनमें से एक लंबे समय से खराब पड़ा है। वर्तमान में एकमात्र पंप से जलापूर्ति की जा रही है, जिसकी स्थिति भी जर्जर हो चुकी है। पंप संचालन पर प्रतिमाह डेढ़ लाख रुपये से अधिक का बिजली खर्च आता है, जिसे सोसाइटी के निवासी आपस में चंदा करके जमा करते हैं।
विज्ञापन
सहारा इस्टेट के अंदर व्यवस्थाएं खुद हांफ रही हैं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सहारा एस्टेट सोसाइटी के निवासी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। नगर निगम में पंजीकरण होने और नियमित रूप से हाउस टैक्स, जलकर तथा सीवर कर जमा करने के बावजूद पेयजल, सीवरेज और सफाई जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
सोसाइटी के लोगों के अनुसार, परिसर में पानी की आपूर्ति के लिए दो पंप लगाए गए थे लेकिन इनमें से एक लंबे समय से खराब पड़ा है। वर्तमान में एकमात्र पंप से जलापूर्ति की जा रही है, जिसकी स्थिति भी जर्जर हो चुकी है।

पंप संचालन पर प्रतिमाह डेढ़ लाख रुपये से अधिक का बिजली खर्च आता है, जिसे सोसाइटी के निवासी आपस में चंदा करके जमा करते हैं। पंप खराब होने पर उसकी मरम्मत का खर्च भी निवासी स्वयं वहन करते हैं।
निवासियों का कहना है कि सहारा एस्टेट चार वर्ष पहले नगर निगम में पंजीकृत हो चुका है और तब से सभी प्रकार के कर नियमित रूप से जमा किए जा रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से पेयजल आपूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अलावा सोसाइटी के एसटीपी को मुख्य सीवरेज लाइन से जोड़ने का आश्वासन भी दिया गया था लेकिन अब तक यह कार्य पूरा नहीं हो सका है।

एपी त्रिपाठी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोले लोग
नगर निगम व जीडीए की ओर से हम सब को मूलभूत सुविधाएं देनी चाहिए ताकि सोसाइटी के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो: एपी त्रिपाठी
नगर निगम व जीडीए की ओर से हम सब को मूलभूत सुविधाएं देनी चाहिए ताकि सोसाइटी के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो: एपी त्रिपाठी
त्रिभुवन सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पानी के पंप को लेकर यहां समस्या गंभीर है। पंप जर्जर है, कभी भी खराब हो जाता है। चंदा लगवाकर इसे बनवाया जाता है। एक पंप पहले से ही खराब है: त्रिभुवन सिंह
उग्रसेन सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर निगम की कूड़ा गाड़ी तो आती है लेकिन उसमें केवल चालक रहता है, कूड़ा उठाने के लिए कोई कर्मचारी नहीं आता। ऐसे में सोसाइटी के लोगों को अपने खर्च पर सफाई कर्मी लगाकर व्यवस्था संभालनी पड़ रही है: उग्रसेन सिंह
अविनाश सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिसर और आसपास कई स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा रहता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका बनी रहती है। जल्द समस्याओं का स्थायी समाधान कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए: अविनाश सिंह
सहारा एस्टेट के लोगों की समस्याओं को संज्ञान में लिया जाएगा। यहां नहीं मिलने वाली सुविधाओं की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी: गौरव रंजन, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम