फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One thousand crore rupees will be spent on the construction of 57 km stretch of Ramjanaki road.

रामजानकी मार्ग: बड़हलगंज से बिहार सीमा तक बनेगी 57 किमी लंबी नई सड़क, खर्च होंगे 1000 करोड़

Thu, 15 Feb 2024 10:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Feb 2024 10:43 AM IST
सार

पीआईयू परियोजना निदेशक मनीष चौहान ने कहा कि रामजानकी मार्ग के भाग-दो बड़हलगंज से बिहार बाॅर्डर मेहरोना तक 57 किमी सड़क का निर्माण परियोजना क्रियान्चयन इकाई पीआईयू करा रही है। अब तक इस सड़क के लिए 65 प्रतिशत जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है।

विज्ञापन
One thousand crore rupees will be spent on the construction of 57 km stretch of Ramjanaki road.
रामजानकी मार्ग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामजानकी मार्ग पर बड़हलगंज से बिहार बॉर्डर स्थित मेहरौना तक 57 किलोमीटर लंबी सड़क के नए निर्माण पर लगभग एक हजार करोड़ की लागत आएगी। बड़हलगंज से देवरिया के कुंडवली तक 45 किलोमीटर सड़क 10 मीटर चौड़ी होगी, जबकि कुंडवली से मेहरौना तक 12 किलोमीटर सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। इसके लिए सड़क के किनारे स्थित 13 हजार पेड़ काटे जा रहे हैं। निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही बिजली के तार व पोल भी हटाए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या को माता सीता की नगरी जनकपुर से जोड़ने के लिए सरकार ने रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण का निर्णय लिया है। इसके तहत जनपद की सीमा में सिकरीगंज से बड़हलगंज तक 40 किलोमीटर मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी एनएच को दी गई है, जबकि उसके दूसरे हिस्से बड़हलगंज से बिहार बाॅर्डर स्थित मेहरोना तक 57 किमी सड़क निर्माण की जिम्मेदारी पीआईयू परियोजना क्रियान्वयन इकाई को दी गई है।
विज्ञापन


इस सड़क का निर्माण पूरा होने से अयोध्या से बिहार में नेपाल बाॅर्डर तक बेहतर रास्ता मिल जाएगा। यह सड़क बड़हलगंज से देवरिया जिले के कुंडवली गांव तक 10 मीटर चौड़ी होगी, जबकि, कुंडवली से मेहरौना तक 12 किलोमीटर सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। सड़क निर्माण का ठेका पुणे की फर्म वीएन पॉवर को मिला है, जो बिजली के पोल और तार को हटवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस हिस्से की सड़क के निर्माण के लिए 95 हेक्टेयर जमीन किसानों से ली गई है। इसके लिए 270 करोड़ का मुआवजा दिया जा रहा है। सड़क के किनारे जो 13 हजार पेड़ काटे जा रहे हैं, उसके लिए वन विभाग को 35 करोड़ का मुआवजा दिया गया है। ठेकेदार ने सर्वे का कार्य शुरू करा दिया है। अभी 65 प्रतिशत जमीन अधिग्रहीत की गई है। जब 90 प्रतिशत जमीन मिल जाएगी तब निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।

पीआईयू परियोजना निदेशक मनीष चौहान ने कहा कि रामजानकी मार्ग के भाग-दो बड़हलगंज से बिहार बाॅर्डर मेहरोना तक 57 किमी सड़क का निर्माण परियोजना क्रियान्चयन इकाई पीआईयू करा रही है। अब तक इस सड़क के लिए 65 प्रतिशत जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है। 90 प्रतिशत जमीन मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पूरी उम्मीद है कि फरवरी के अंत तक निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed