फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One person dies after being buried in hut at kushinagar

कुशीनगर: बारिश के दौरान गिरी झोपड़ी, दबने से एक व्यक्ति की मौत

Wed, 22 Sep 2021 05:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Sep 2021 05:40 PM IST
सार

ध्रुव यादव मंगलवार की रात में भोजन कर सो गए। बुधवार की भोर में तेज हवा के साथ हो रही बारिश के दौरान झोपड़ी गिर गई। उसमें सो रहे ध्रुप भी झोपड़ी में दब गए।

विज्ञापन
One person dies after being buried in hut at kushinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले के लक्ष्मीगंज थानाक्षेत्र के सिधावट गांव के धूस टोले में बुधवार की भोर में झोपड़ी गिरने से 52 वर्षीय एक व्यक्ति दब गया। परिवार के लोग जब तक उसके पास पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर तहसीलदार पहुंचे। उनके साथ पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन


इस गांव के ध्रुव यादव मंगलवार की रात में भोजन कर सो गए। बुधवार की भोर में तेज हवा के साथ हो रही बारिश के दौरान झोपड़ी गिर गई। उसमें सो रहे ध्रुव भी झोपड़ी में दब गए। इस घटना की जानकारी परिजनों को बुधवार की सुबह करीब पांच बजे हुई। उससे पहले ही उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे कप्तानगंज के तहसीलदार फरीद अहमद खान पहुंचे। रामकोला पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में तहसीलदार फरीद अहमद खान ने कहा कि पीड़ित परिवार से मिला गया है। उनकी पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed