{"_id":"5f25c1648ebc3e63df421ccc","slug":"one-person-arrested-for-threatening-gorakhpur-city-news-gkp3603386129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का खास बताकर प्रदूषण बोर्ड के अफसर को फोन करने वाला हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का खास बताकर प्रदूषण बोर्ड के अफसर को फोन करने वाला हिरासत में
Sun, 02 Aug 2020 08:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खास और गोरखनाथ मंदिर का सेवादार बताकर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अफसर पर दबाव बनाने वाले पीपीगंज क्षेत्र के मखनहा के ग्राम प्रधान दीपक सिंह के भाई संदीप सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पीपीगंज थाने में आरोपित के खिलाफ भेष बदलने की धारा में केस दर्ज किया गया है। बताते हैं कि वह कई महीनों से यही काम कर रहा था। अफसर के व्हाट्सएप नंबर पर मुख्यमंत्री के साथ भाई और अपना फोटो भी भेजा करता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण बोर्ड के अफसर के पास संदीप सिंह फोन कर रहा था। वह ठेेका के अलावा नौकरी के लिए पैरवी कर रहा था। फोन करने पर खुद को मुख्यमंत्री का खास बताता था।
विज्ञापन
कई बार उसने गोरखनाथ मंदिर का सेवादार भी बताया। मुख्यमंत्री के साथ फोटो होने की वजह से अफसर दबाव में आ गया था। शनिवार को एक बार फिर संदीप ने फोन किया। बताया जा रहा है कि उस समय कोई मीटिंग चल रही थी, जिसमें मुख्यमंत्री के सामने ही अफसर ने पूरी बात बता दी।
इसकी जानकारी होते ही लखनऊ से कार्रवाई का आदेश आ गया। हरकत में आई पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। हालांकि अभी कोई अफसर इस पर कुछ भी बोलने से बच रहा है। इस सिलसिले में ग्राम प्रधान दीपक सिंह का कहना है कि संदीप मेरा भाई है। उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस की हिरासत में भी नहीं है।