फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One out of five dengue patients admitted four in better condition

राहत की खबर: गोरखपुर में डेंगू के पांच मरीज मिले, चार की हालत बेहतर

Mon, 13 Sep 2021 07:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Sep 2021 07:54 PM IST
सार

मरीजों में दो कुशीनगर, एक महराजगंज, एक देवरिया और एक संतकबीरनगर का रहने वाला, एक मरीज का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज।

विज्ञापन
One out of five dengue patients admitted four in better condition
डेंगू। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में डेंगू के पांच मरीजों में से चार की हालत पहले से बेहतर है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक मरीज का इलज चल रहा है। अन्य चार मरीज घर पर ही रहकर इलाज करवा रहे हैं। राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। मरीजों में दो कुशीनगर के, महराजगंज-देवरिया और संतकबीरनगर का एक-एक मरीज डेंगू से ग्रसित है।
विज्ञापन


सिर्फ महराजगंज में रहने वाले मरीज की हालत बिगड़ी थी, जिस पर परिजन उसे बीआरडी लेकर पहुंचे थे। प्राचार्य डॉ गणेश कुमार के मुताबिक मरीज की हालत खतरे से बाहर है। उसे एक-दो दिनों के बाद घर भेज दिया जाएगा। डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारियों को लेकर कॉलेज प्रशासन अलर्ट मोड पर है। डेंगू और वायरल फीवर के लिए अलग से वार्ड तक बना दिए गए हैं। इनमें अलग स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन

 

वायरल फीवर के ज्यादा आ रहे मरीज

प्राचार्य ने बताया कि इस वक्त बीआरडी मेडिकल कॉलेज में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हर दिन 500 के आसपास वायरल फीवर के मरीज आ रहे हैं। इस बार वायरल फीवर जिसे हो रहा है वह करीब 10-12 दिनों तक झेल जा रहा है। यही वजह है कि लोगों को सलाह दी जा रही है कि लोग मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें।

डेंगू के एक भी मरीज नहीं मिले
डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि बुखार की ओपीडी में आने वाले मरीजों की जरूरत के मुताबिक रैपिड किट से जांच कराई जा रही है। पांच से छह लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं। लेकिन एलाइजा किट से जांच में यह लोग निगेटिव आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें दवा देकर घर भेज दिया जा रहा है। पांच मरीजों के अलावा अब तक डेंगू के एक भी केस नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed