फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one month before released from jail woman committed suicide

एक माह पहले जेल से छूटी महिला ने की आत्महत्या

Thu, 02 Jun 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
one month before released from jail woman committed suicide
एक माह पहले जेल से छूटी महिला ने की आत्महत्या
विज्ञापन

देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने बृहस्पतिवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। एक हत्या के मामले में वह जेल गई थी। एक माह पहले ही रिहा हुई थी। जानकारी होने के बाद घर में हड़कंप मच गया। करीब एक माह पहले वह जेल से छूटी थी। उसका पति विदेश है।
महुआडीह थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की रहने वाली अफसाना (42) बृहस्पतिवार को घर में कुंडे से फंदा लगाकर झूल गई। घर के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई की। अफसाना का पति विदेश है। उसके दो बच्चे हैं। मौत से घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अफसाना ने घर में कुंडी से लटककर आत्महत्या कर लिया। वह करीब एक माह पहले जेल से रिहा हुई थी।
जानकारी के अनुसार, महुआडीह थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की रहने वाली महिला अफसाना करीब एक माह पहले गौरीबाजार रेल ट्रैक पर हत्या कर फेंके गए एक युवक के शव के मामले में आरोपी थी। पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर जेल भेजा था। अफसाना एक माह पहले जेल से रिहा हुई थी। रिहा होकर घर आने के बाद वह बहुत तनाव में रहने लगी थी। बृहस्पतिवार को उसके बच्चे जब कुछ देर के लिए बाहर निकल गए तो एकान्त पाकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed