{"_id":"645deda6c3cf042c5c0e3ab5","slug":"one-lane-of-the-road-from-padleganj-to-naukan-will-be-reserved-for-visitors-for-five-days-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: पांच दिन दर्शकों के लिए आरक्षित रहेगी पैड़लेगंज से नौकायन तक सड़क की एक लेन, इस खेल का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: पांच दिन दर्शकों के लिए आरक्षित रहेगी पैड़लेगंज से नौकायन तक सड़क की एक लेन, इस खेल का होगा आयोजन
Fri, 12 May 2023 01:11 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 May 2023 01:11 PM IST
सार
कमिश्नर ने बताया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत रामगढ़ताल में होने वाली रोइंग प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों व टीम स्टॉफ के लिए शहर के होटलों में 190 कमरे बुक कराए जाएंगे।
विज्ञापन
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल में 27 से 31 मई के बीच होने वाली रोइंग प्रतियोगिता के लिए पैडलेगंज से नौकायान तक जाने वाली सड़क की एक लेन दर्शकों के लिए आरक्षित रहेगी। दर्शक सड़क पर खड़े होकर रोइंग प्रतियोगिता का आनंद ले सकेंगे।
कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने बृहस्पतिवार को अपने सभागार में रोइंग प्रतियोगिता को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी निर्देश दिए। बैठक में ऑनलाइन जुड़े अपर मुख्य सचिव, खेल नवनीत सहगल को कमिश्नर ने बताया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत रामगढ़ताल में होने वाली रोइंग प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों व टीम स्टॉफ के लिए शहर के होटलों में 190 कमरे बुक कराए जाएंगे।
मंडलायुक्त ने आयोजन के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा, आवागमन, खानपान, स्वास्थ्य व अन्य सभी सुविधाओं को लेकर अलग-अलग विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय मीना, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर जिलाधिकारी (नगर) विनीत सिंह, एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर सहित पर्यटन, जीडीए, परिवहन, शिक्षा आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता से तैयार होगी खिलाड़ियों की नई पौध: नवनीत सहगल
बैठक में ऑनलाइन जुड़े अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल ने कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत रोइंग प्रतियोगिता गोरखपुर में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने का शानदार अवसर है। इस प्रतियोगिता से स्थानीय स्तर पर भी रुझान बढ़ाकर जल क्रीड़ा के क्षेत्र में खिलाड़ियों की नई पौध तैयार की जा सकेगी।