फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One killed, four seriously injured in collision between trailer and car

Gorakhpur News: ट्रेलर और कार की टक्कर में एक की मौत, चार लोग गंभीर घायल

Thu, 30 Oct 2025 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 30 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
One killed, four seriously injured in collision between trailer and car
खलीलाबाद मेंहदावल मार्ग पर ट्रेलर से टकराई हुई ​कार और मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग । संवाद
तिघरा/बड़गो। बखिरा थानाक्षेत्र के तिघरा के पास बृहस्पतिवार की शाम को एक कार और ट्रेलर में टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हाे गई, जबकि चार अन्य लोग लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से उनको मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

महाराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में स्थित एक हाॅस्पिटल में इलाज करवाने के लिए आए हुए थे। खजुरिया निवासी चिकानू (55) पुत्र स्व. भुआल यादव के भाई रामचन्दर (43) को फालिज मार दिया था। इलाज के बाद ये सभी एक ही कार से जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 3 बजे के करीब खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर स्थित हरदी गांव के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और फिसलते हुए सामने मेंहदावल की तरफ से आ रही ट्रेलर से टकरा गई। ट्रेलर में सामान भरा था, इसलिए ब्रेक लगाने के बाद भी ट्रेलर कार को पीछे की तरफ धकेलते हुए तकरीबन 50 मीटर तक ले गई। इस दौरान आगे की सीट पर बैठे चिकानू की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं कार में सवार फालिज के शिकार रामचन्दर, रघुनाथ (22) पुत्र रामचन्दर, धर्मेन्द्र (20) पुत्र रामप्रीत और कार चालक बलिराम (22) पुत्र दुर्गा गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए

जानकारी पाकर मुकामी पुलिस मौके पर पहुंची और कार को ट्रक से बाहर निकालकर सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचवाया। वहां पर चारों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चिकानू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, तथा आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed