फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one killed due to High speed bolero fell into pit at Maharajganj

महराजगंज: तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, एक की मौत, चार घायल

Sun, 31 Jan 2021 06:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 31 Jan 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
one killed due to High speed bolero fell into pit at Maharajganj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र के निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर चंदन नदी पुल के निकट शनिवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। चार घायलों को सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया है। हालत बिगड़ने पर इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के किशुनपुर निवासी सुरेश गुप्ता (35) अपनी बोलेरो से गांव के सुभाष चौधरी (50), धरमौली निवासी संतोष पांडेय (40), सत्येंद्र मद्धेशिया (35) और सड़कहवा निवासी वंशी चौधरी (45) के साथ निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्जिनिया ताल पिकनिक मनाने गए थे।
विज्ञापन


देर शाम सभी बोलेरो वापस लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे निचलौल ठूठीबारी मार्ग स्थित चंदन नदी पुल के निकट बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। गाड़ी में सवार वंशी चौधरी निवासी सड़कहवा की मौके पर मौत हो गई। वहीं सुरेश गुप्ता, सुभाष चौधरी, संतोष पांडेय, सत्येंद्र मद्धेशिया घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठूठीबारी कोतवाल दिलीप शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चारों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed