फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one killed and two injured by gun Shot on Indo-Nepal border

यूपी: भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान चली गोली, एक युवक की मौत, दो घायल

Wed, 19 May 2021 08:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 May 2021 08:45 PM IST
सार

इंडो नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 499/4 के पास चेक पोस्ट पर हुई घटना, अस्पताल ले जाते समय युवक ने रास्ते में तोड़ा दम, नेपाल राष्ट्र के कठहवा गांव का रहने वाला है मृत युवक

विज्ञापन
one killed and two injured by gun Shot on Indo-Nepal border
घटनात्मक स्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंडो-नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 499/4 के पास धोबहा नाला चेक पोस्ट पर तैनात नेपाली सशत्र पुलिस और तीन नेपाली युवकों में किसी बात पर विवाद हो गया। कुछ देर बाद दोनों के बीच बात बढ़ गई। सशस्त्र पुलिस बल और युवक आमने-सामने हो गए। आरोप है कि नेपाल पुलिस बल ने युवकों पर लाठीचार्ज कर दी। दो युवक घायल हो गए। उसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ तो कई राउंड हवाई फायरिंग की गई। इस दौरान एक युवक को गोली लगी। गोली लगने के बाद घायल युवक गिर पड़ा। युवक को गिरते देख नेपाल पुलिस मौके से चली गई। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से नेपाल के बुटवल अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।  

विज्ञापन


नेपाल राष्ट्र के नवलपरासी जिला के प्रतापपुर सुस्ता गांव पालिका छह अंतर्गत कठहवा निवासी बच्चा, बेचू, मन्नू ने बताया कि कठहवा गांव निवासी अविनाश (21) अपने दो साथी बहादुर राजभर (22) निवासी बनकटी के टोला मियां और बबलू (23) के साथ पगडंडी से भारत सीमा क्षेत्र के बहुआर बाजार दवा लेने गए थे।
विज्ञापन


तीनों दवा लेकर घर लौट रहे थे। वे बॉर्डर के पिलर संख्या 499/4 के पास धोबहा नाला चेक पोस्ट के  पहुंचे ही थे कि नेपाली सशस्त्र पुलिस जवानों की नजर उन पर पड़ी तो जवानों ने उन्हें रोका। इस बात में दोनों में तकरार हो गई। आरोप है कि उसके बाद जवानों ने बहादुर राजभर और बबलू को लाठी से मारकर घायल कर दिया।  अविनाश मौके से भागने का प्रयास किया तो जवानों ने गोली मार दी। अविनाश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

‘सुरक्षाकर्मियों ने युवकों को भारत जाने से रोका था’

वहीं नेपाली सशस्त्र पुलिस बल के उप निरीक्षक राजकुंवर ने कहा कि युवकों द्वारा भारत से दवा लेकर आने की बात गलत है। पुरानी रंजिश को लेकर करीब आधा दर्जन की संख्या में युवक चेक पोस्ट पर तैनात सशस्त्र पुलिस के जवानों को घेर लिया था। पुलिस जवानों द्वारा समझाने के बाद भी युवक नहीं माने तो जवानों ने सुरक्षा में पांच राउंड हवाई फायरिंग की। उसके बाद भी युवक जवानों को घेरे रखा, जिसके चलते फायरिंग में एक युवक की जांघ पर गोली अनजाने में लग गई। आरोप बेबुनियाद है। जवान सीमा की सुरक्षा में सतर्क हैं।

इस संबंध में भारतीय सीमा क्षेत्र में तैनात झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी एसआई अंशुल कुमार ने कहा की मामले की जानकारी है। पूरा मामला नेपाल राष्ट्र का है। बॉर्डर पर गोलियों की आवाज सुन शांति व्यवस्था के लिए बॉर्डर जवान मौजूद हैं।  क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। गोली से युवक की मौत का मामला नेपाल राष्ट्र का है।

पश्चिम नवलपरासी के डीएसपी राजू लामा ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई है। नेपाल-भारत सीमा बंद है। भारत में जाने की कोशिश कर रहे युवकों को सशस्त्र पुलिस बल ने चौकी पर रोक दिया था। पश्चिम नवलपरासी के मुख्य जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नेपाल-भारत सीमा के पास स्थानीय युवकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए विवाद के दौरान गोली चली है। घायल को इलाज के लिए बुटवल एक अस्पताल मे भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर बिना वजह फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed