{"_id":"60c5f2426431631e9834abb6","slug":"one-killed-and-three-injured-after-road-accident-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: सड़क हादसे में एक शख्स की मौत, दो महिलाएं समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: सड़क हादसे में एक शख्स की मौत, दो महिलाएं समेत तीन घायल
Sun, 13 Jun 2021 05:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 13 Jun 2021 05:25 PM IST
सार
चारों लोग टेंपों से रिश्तेदारी में चिलौना गांव जा रहे थे, अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपों के पलट जाने से हुआ हादसा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूधा और कांटे के बीच रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो के पलट जाने से उसमें सवार एक शख्स की जहां मौत हो गई, वहीं चालक व दो महिलाएं घायल हो गईं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बूधा कला गांव निवासी 53 वर्षीय रामकेश पुत्र राममूरत की चिलौना गांव में रिश्तेदारी है। उनके रिश्तेदार के घर किसी सदस्य की सर्प दंश से मौत हो गई थी। रविवार को उसी वजह से रामकेश और उनके परिवार की 35 वर्षीय विजय लक्ष्मी पत्नी, 24 वर्षीय सोनम और 38 वर्षीय रामभेज टेंपो से चिलौना गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
टेपों रामभेज चला रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभी लोग बूधा और कांटे के बीच में ही पहुंचे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दिया। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार रामकेश की मौत हो गई। जबकि चालक रामभेज, सोनम और विजय लक्ष्मी घायल हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कांटे चौकी की पुलिस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाई। कांटे चौकी प्रभारी बलराम पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने देखते ही रामकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों घायलों का उपचार शुरू किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।