{"_id":"64aea58f3832be58230849b4","slug":"one-killed-and-one-injured-after-road-accident-in-gorakhpur-2023-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हादसा: नौसड़ में ट्रक से कुचलकर साले की मौत, जीजा घायल; भीड़ ने चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हादसा: नौसड़ में ट्रक से कुचलकर साले की मौत, जीजा घायल; भीड़ ने चालक को पीटा
Wed, 12 Jul 2023 06:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 12 Jul 2023 06:39 PM IST
सार
गोला थाना क्षेत्र के भरसी गांव का निवासी अतुल प्रसाद (26) अपने जीजा सुनील कुमार के घर नौसड़ आया था। बुधवार की दोपहर अतुल अपने जीजा सुनील के साथ बाइक पर बैठकर शहर की ओर आ रहा था। इस दौरान वे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ के पास बुधवार दोपहर तीन बजे के करीब ट्रक से कुचलकर बाइक सवार साले की मौत हो गई, जबकि जीजा घायल हो गए। हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सामने ही पुलिस चौकी होने की वजह से पुलिस मौके पर आ गई और चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले ली। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह से गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति भी रही, लेकिन ट्रक किनारे कराकर आवागमन शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोला थाना क्षेत्र के भरसी गांव का निवासी अतुल प्रसाद (26) पुत्र कमलेश प्रसाद अपने जीजा सुनील कुमार के घर नौसड़ आया था। बुधवार की दोपहर अतुल अपने जीजा सुनील के साथ बाइक पर बैठकर शहर की ओर आ रहा था। अभी दोनों नौसड़ तिराहे पर पहुंचे थे कि अनियंत्रित ट्रक ने दोनों टकरा गए। ट्रक के नीचे आने से अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसके जीजा सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: टमाटर से ऊपर हरी मिर्च, प्याज-नींबू की पूछ नहीं...मंडी में फेंक रहे व्यापारी
आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल सुनील को इलाज के लिए जिला अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। दुर्घटना के बाद गोरखपुर वाराणसी मार्ग के एक लेन पर जाम लग गया।
पुलिस ने दूसरे लेन से वाहनों को डायवर्ज कर निकाला जिस वजह से जाम की स्थिति रही। करीब एक घंटे के बाद किसी तरह से आवागमन सामान्य हो सका है। एसएसआई गीडा एसपी सिंह ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है, ट्रक भी पुलिस के कब्जे में है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
पुलिस ने दूसरे लेन से वाहनों को डायवर्ज कर निकाला जिस वजह से जाम की स्थिति रही। करीब एक घंटे के बाद किसी तरह से आवागमन सामान्य हो सका है। एसएसआई गीडा एसपी सिंह ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है, ट्रक भी पुलिस के कब्जे में है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।