{"_id":"5f74ab978ebc3e9bdf4616de","slug":"one-died-and-24-new-corona-positive-got-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में कोरोना से एक मरीज की मौत, 24 नए मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में कोरोना से एक मरीज की मौत, 24 नए मिले संक्रमित
Wed, 30 Sep 2020 09:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Sep 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर जिले के एक और मरीज ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 45 हो गई है, जबकि 24 नए लोग इस बीमारी से संक्रमित पाए गए। जिले में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4791 हो गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 2310 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 2286 निगेटिव और 24 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मरीजों में फाजिलनगर क्षेत्र से दस, सेवरही से तीन, खड्डा से दो, सुकरौली से एक, तरयासुजान से एक, कसया से तीन, हाटा से एक, तमकुही से दो और अन्य क्षेत्र से एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन
इस तरह अब तक कराई गई 129254 लोगों की जांच में 4791 लोग संक्रमित मिले हैं। बुधवार को 18 मरीज जांच में स्वस्थ मिले, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस तरह अब तक कुल 4361 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर सकुशल अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक मरीज की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसे लेकर मृतकों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है, जबकि 385 लोग अभी भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को जिले में संक्रमण दर 4.519 प्रतिशत, ठीक होने वाले मरीजों की दर 91.65 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.939 प्रतिशत रही।