फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two died and 221 new corona positive got in Gorakhpur

गोरखपुर में एक डॉक्टर, आठ मासूम समेत 221 मिले कोरोना संक्रमित, दो की मौत

Fri, 02 Oct 2020 09:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Oct 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
two died and 221 new corona positive got in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi

गोरखपुर कोरोना संक्रमण के पांच दिनों बाद एक बार मरीजों का आंकड़ा 200 पार पहुंचा है। पिछले 24 घंटे में  221  नए मरीज मिले हैं। साथ ही दो मरीजों की मौत भी हुई है। इससे पूर्व 27 सितंबर को 242 मरीज मिले थे। संक्रमितों में झरना टोला के एक डॉक्टर समेत आठ मासूम शामिल हैं, जो अलग-अलग घरों के हैं। इनकी उम्र चार साल लेकर 11 साल के बीच है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 16011 पहुंच गया है। इनमें 13884 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मौत का आंकड़ा 261 पहुंच गया है। एक्टिव केस 1866 हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीन और कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा सबसे चिंता की बात यह है कि पिछले तीन दिनों के अंदर 20 से अधिक मासूम संक्रमित मिल चुके हैं। शुक्रवार को आठ मासूम और संक्रमित मिले हैं। यह अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


इनमें दो मासूमों की उम्र चार साल है। एक मासूम आजाद नगर का रहने वाला है। मासूम के साथ उसकी 29 साल की मां भी संक्रमित मिली है। जबकि दूसरा मासूम सिंहेश्वपुर का रहने वाला है। वह अपने माता और पिता के साथ संक्रमण का शिकार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा गदही में सात साल की बच्ची और हटवा में पिता के साथ सात साल का मासूम भी पॉजिटिव पाया गया है। बेतियाहाता में छह साल का मासूम भी संक्रमित मिला है। इनके अलावा रेल बिहार कॉलोनी, बिछिया कॉलोनी अस्थाई जेल में चार और जिला कारागार में तीन, रुस्तमपुर में एक ही परिवार के दो लोग, आवास विकास कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन, गदही में एक ही परिवार के दो, सेमरा में एक ही परिवार के तीन लोग, कोनी में एक ही परिवार के तीन लोग, गोरखपुर विश्वविद्यालय में दो लोग संक्रमित मिले हैं।

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।

 

शहरी क्षेत्र में मिले 101 नए मरीज

शहर की बात करें तो 101 नए मरीज मिले हैं। इनमें कैंट थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 35 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा शाहपुर 19, गोरखनाथ 13, कोतवाली 13, रामगढ़ताल और गुलरिया में चार-चार, चिलुआताल एक, राजघाट 10 और तिवारीपुर में दो मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो 96 नए मरीज मिले हैं। इनमें बांसगांव, बड़हलगंज, खजनी, सहजनवां में सात-सात, ब्रह्मपुर, कैंपियरगंज और उरुवा में दो-दो, चरगांवा 10, गगहा नौ, कौड़ीराम छह, सरदारनगर 15, खोराबार 10, पिपराइच पांच, गोला एक, पिपरौली पांच और भटहट में एक मरीज मिले हैं। इनके अलावा 24 मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।  

दो संक्रमितों की मौत
पिछले 24 घंटे में दो संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें एक की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज और दूसरे की रेलवे अस्पताल में हुई है। जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत शुक्रवार को हुई है। 26 सितंबर को परिजन बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती कराए थे।

इनके अलावा पिपराइच के गोपालपुर की रहने वाली 55 वर्षीय महिला की मौत रेलवे अस्पताल में हुई है। इनके अलावा चार पुरानी मौतों को निजी अस्पतालों ने पोर्टल पर अपलोड किया है। इसकी वजह से संख्या 261 पहुंच गई है।   

दो दिन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झरना टोला सील
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झरना टोला में एक एचबी और एक डॉक्टर के पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी जांच एंटीजन किट से की गई है। पॉजिटिव मिलने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है। साथ ही जांच पर रोक लगा दी गई है। इस मौके पर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट सुशील कुमार सिंह, सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed