{"_id":"5f6608ca8ebc3e74b0577454","slug":"one-died-and-17-new-corona-positive-got-in-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में कोरोना संक्रमण से महिला की मौत, 17 नए मिले मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में कोरोना संक्रमण से महिला की मौत, 17 नए मिले मरीज
Sat, 19 Sep 2020 07:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Sep 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले की एक कोरोना संक्रमित वृद्धा की कैली अस्पताल (बस्ती) में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 17 नए संक्रमित मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 2879 संक्रमित पाए जा चुके हैं। शनिवार को 17 मरीज डिस्चार्ज हुए जबकि अब तक 2399 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। 451 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक 29 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी 75 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी। हालत गंभीर होने पर उसे कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के इंद्रानगर, समेदा, बगडिहवा और डुमरियागंज थाने में एक-एक कोरोना संक्रमित पाए गए। बर्डपुर के सोनबरसा गांव में दो और बीकापुर में एक संक्रमित मिला। भनवापुर के सिकटा गांव में दो संक्रमित पाए गए।
नौगढ़ के भीमापार गांव में एक और नौगढ़ में दो संक्रमित मिले। जोगिया के भिटिया राजा गांव में एक, मिठवल के सिहंगोरिया, शोहरतगढ़ के मुसहरी, उसका के मदनपुर गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। एक अन्य संक्रमित मिला। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से एक महिला की बस्ती के कैली अस्पताल में मौत हुई है। 17 नए संक्रमित मिले हैं।