फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one dead and six new corona positive got in Kushinagar

कुशीनगर में एक कोरोना मरीज की मौत, छह नए मिले संक्रमित

Mon, 02 Nov 2020 08:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 02 Nov 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
one dead and six new corona positive got in Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
कुशीनगर में कोरोना से जूझ रहे एक मरीज ने सोमवार को दम तोड़ दिया। इसे लेकर कोरोनो से मरने वाले लोगों की संख्या 57 हो गई है। जबकि छह लोग  संक्रमित मिले हैं। इन्हें डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। जिले में 187 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को 805 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 799 निगेटिव और छह पॉजिटिव केस हैं। इसमें से तीन पडरौना क्षेत्र, एक नेबुआ नौरंगिया, एक तमकुही और एक हाटा क्षेत्र का निवासी है।
विज्ञापन


अब तक कराई गई 185044 लोगों की जांच में 5378 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। सोमवार को दो मरीज जांच में स्वस्थ मिले, जिन्हें लेकर कुल 5134 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना महामारी से जूझ रहे 45 वर्षीय एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। 187 एक्टिव केस हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.92 प्रतिशत, ठीक होने वाले मरीजों की दर 94.98 प्रतिशत और मृत्युदर 1.05 प्रतिशत है।

मुसहर बस्ती से टीबी मरीज खोज अभियान की शुरुआत

पडरौना के खिरकिया गांव की मुसहर बस्ती से सोमवार को सघन टीबी मरीज खोजो अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान दस दिनों तक चलाया जाएगा। इस दौरान क्षय रोग विभाग की टीमें घर-घर जाकर रोगियों का पता लगाएंगी। रोगी मिलने पर उनके मुफ्त इलाज की व्यवस्था करेंगी।

सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीपी नरसरिया ने संयुक्त रूप से इस अभियान की शुरुआत की। सीएमओ ने बताया कि जिले भर में इस अभियान के लिए 97 टीमें गठित की गई हैं। इनके कार्य की निगरानी 28 सुपरवाइजर करेंगे। डीटीओ ने बताया कि यह अभियान 11 नवंबर तक चलाया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य का हाल जानेंगी और जिस व्यक्ति में टीबी के लक्षण पाए जाएंगे, उनका मुफ्त जांच और इलाज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या अधिक समय से खांसी आ रही हो, खांसी के साथ बलगम या खून आए, दो सप्ताह या अधिक समय से बुखार आए, एक माह या अधिक समय से सीने में दर्द हो, वजन लगातार कम हो रहा हो या भूख कम लगे तो तत्काल टीबी की जांच कराएं। टीबी की दवा लेने वाले मरीजों को सरकार की तरफ से 500 रुपये प्रतिमाह पोषण भत्ता दिया जाता है। इस दौरान नितेश राय, विशाल कुमार,ि विवेक कुमार और शक्ति पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed