फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one dead and 28 new corona positive got in maharajganj

महराजगंज में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 28 नए मिले पॉजिटिव

Wed, 07 Oct 2020 07:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Oct 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
one dead and 28 new corona positive got in maharajganj
Corona - फोटो : PTI
महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बुधवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 28 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 10 लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया है। अब जिले में कोरोना के कुल मामले 5303 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय केस की संख्या 4169 हो चुकी है। वहीं 1057 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। अब 77 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए. अंसारी ने बताया कि बुधवार को 28 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब तक 114773 सैंपल की जांच हो चुकी है। होमआइशोलेसन में 3421 लोग हैं। इनपर निगरानी समितियों की नजर है।
विज्ञापन


सभी संक्रमितों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में अधिक से अधिक लोगों की जांच करने में जुटी है। लोगों से अपील की जा रही है कि सामाजिक दूरी बनाए रखें। मास्क का प्रयोग करें। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

सामुदायिक शौचालयों का जियो टैग करेंगे खंड प्रेरक

महराजगंज पंचायत राज विभाग की ओर से ब्लॉक स्तर पर तैनात किए गए खंड प्रेरक सामुदायिक शौचालयों की जियो टैगिंग का कार्य करेंगे। वे समय से जियो टैगिंग करने के साथ ही आत्मनिर्भर पंचायत एप पर भी मनरेगा व केंद्रीय वित्त से कराए गए कार्यों की मॉनिटरिंग करेंगे तथा उसका विवरण ऑनलाइन फीड कराना सुनिश्चित करेंगे। इस प्रयास से जहां उनके कार्य का अंदाजा लगेगा, वही सारी सूचना से विभागीय जिम्मेदार भी अपडेट रहेंगे।

ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले कार्यों पर नजर रखने व सफाई समेत अन्य कार्यों की बेहतरी बनाए जाने को लेकर पंचायत राज विभाग की ओर से सभी ब्लॉकों में खंड प्रेरकों की तैनाती की गई है। घुघुली ब्लॉक में एक तथा शेष अन्य 11 ब्लॉकों में तैनात खंड प्रेरकों को बुधवार को किए जाने वाले कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया गया। खंड प्रेरकों को जिला परियोजना समन्वयक आनंद उपाध्याय, डीसी संतोष शुक्ला, मनोज प्रजापति ने प्रशिक्षित करते हुए कार्यों की बारीकियों को बताया। इस दौरान सभी ब्लॉकों के खंड प्रेरक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed