फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one dead and 25 new corona case got in gorakhpur

गोरखपुर में एक कोरोना संक्रमित की मौत, 25 नए मिले मरीज

Mon, 14 Dec 2020 09:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Dec 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
one dead and 25 new corona case got in gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi

गोरखपुर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब 40 के अंदर सिमटकर रह गया है। पिछले पांच दिनों से मरीजों की संख्या 40 के पार नहीं गई है। सोमवार को 24 घंटे के अंदर महज 25 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


हालांकि तीन दिन बाद शहर के रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत लखनऊ के एक निजी अस्पताल में हुई है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 20528 पहुंच गई है। इनमें 331 की मौत हो चुकी है। 19785 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 412 रह गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र से ज्यादा शहरी क्षेत्र में मरीज मिले हैं। शहर में 15 और ग्रामीण क्षेत्र में महज पांच मरीज मिले हैं। शहरी थाना क्षेत्रों की बात करें तो गोरखनाथ चार, कोतवाली दो और कैंट में नौ मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण थाना क्षेत्रों में केवल चरगांवा में ही पांच मरीज मिले हैं। इसके अलावा पांच मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच प्रमुखता से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed