फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one dead and 18 new corona positive got in kushinagar

कुशीनगर में कोरोना से एक और मरीज की मौत, 18 नए मिले संक्रमित

Fri, 02 Oct 2020 09:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Oct 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
one dead and 18 new corona positive got in kushinagar
Corona - फोटो : PTI

कुशीनगर जिले में एक और मरीज की कोरोना से मौत हो गई। इसे लेकर मृतकों की संख्या 47 हो गई है। 18 नए लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की कुल संख्या अब 4842 हो गई है। 88 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 1821 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 1803 निगेटिव और 18 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मरीजों में फाजिलनगर क्षेत्र से एक, सेवरही से एक, कसया से छह, हाटा से दो, तमकुही से एक, रामकोला से एक, नेबुआ नौरंगिया से एक, सुकरौली से तीन और अन्य क्षेत्रों से दो लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


अब तक कराई गई 134055 लोगों की जांच में 4842 लोग संक्रमित मिले हैं। जांच में 88 लोग स्वस्थ मिले, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 4523 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के 79 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। 272 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

संचारी रोग की जागरूकता के लिए रैली निकाली

पकड़ियार बाजार में नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के कर्मचारियों ने गांधी जयंती के मौके पर संचारी रोग नियंत्रण व स्वच्छता पखवाड़ा रैली निकाली। इसमें लोगों को संचारी रोग से बचाव के लिए साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया।

एडीओ पंचायत नंदलाल सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण व स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत क्षेत्र के सभी गांवों में सार्वजनिक जगहों की साफ-सफाई, फॉगिंग व जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान प्रधान शांतिश शाही, भगवंत प्रसाद, दिलीप, अशोक, संतोष श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, अजित, मोतीलाल, रामनाथ, धर्मेंद्र, नागेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed