फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one dead and 11 injured after three motor car accident in siddharth nagar

सिद्धार्थनगर में हादसा: हाईवे पर तीन गाड़ियों में टक्कर, एक की मौत,11 घायल

Wed, 28 Jul 2021 07:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Jul 2021 07:16 PM IST
सार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जोगिया कोतवाली क्षेत्र के ककरही पुल के पास हुआ हादसा।

विज्ञापन
one dead and 11 injured after three motor car accident in siddharth nagar
सिद्धार्थनगर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एनएच-233 पर बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित ककरही पुल के पास बुधवार दोपहर में सवारियों के लिए खड़े टैंपो में एक-एक करके बोलेरो और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन पलटकर खाई में चले गए, जबकि टैंपो क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 11 गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को पुलिस ने किसी तरह प्राइवेट वाहनों को रोककर जिला अस्पताल भेजवाया। इसमें पांच की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित ककरही पुल के पास जोगिया क्षेत्र के कटया दुबे गांव निवासी सुनील कुमार दुबे (40) टैंपो लेकर सवारी बुला रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच बोलेरो और कार की टैंपो से जोरदार टक्कर हो गई। उसके बाद दोनों वाहन पलटकर सड़क के नीचे खाई में चले गए। वहीं टैंपो के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव में जुट गए। साथ ही जोगिया कोतवाल तहसीदार सिंह मौके पर पहुंच गए। उसके बाद एक-एक करके वाहनों में सवार 12 लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में चिल्हिया थाना क्षेत्र के गुजरौलिया खालसा गांव निवासी रत्नेश (21) की मौत हो गई।

 

हादसे में ये हुए घायल और इनकी हुई मृतक

11 अन्य घायलों को सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। छह लोगों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में कोतवाल जोगिया ने बताया कि 11 लोग घायल हुए हैं। एक युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सुनील दुबे (40) निवासी कटया दुबे कोतवाली जोगिया, बांसी में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी सुशीला (31), मोनू (32) निवासी उसका, दीपक (16), दिलीप (25) निवासी कुस्मही थाना मिश्रौलिया को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सुजीत (7) निवासी कटहना कोतवाली जोगिया, चंद्रजोग (40) पत्नी जगदीश निवासी मध्यनगर, उर्मिला (40) पत्नी पिंटू निवासी चेतिया थाना मिश्रौलिया, अजय (12) पुत्र योगी निवासी सूपा घाट कोतवाली जोगिया, प्रिंस (18) निवासी अकबरपुर तौलिहवा नेपाल, मनीषा (7) पुत्री पिंटू का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एंबुलेंस का इंतजार नहीं, निजी वाहन से भेजा अस्पताल
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के कारण पुलिस ने ट्रक, कार और बोलेरो सहित मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को रोककर बिना देरी किए एक-एक करके सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, तब जाकर सभी का इलाज हुआ। कोतवाल खुद लोगों को बाहर निकलवार वाहनों से अस्पताल भेजवाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed