फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one dead, 43 found new corona cases

कुशीनगर में कोरोना से एक की मौत, 43 मिले संक्रमित

Sat, 19 Sep 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
one dead, 43 found new corona cases
कुशीनगर में कोरोना से एक की मौत, 43 मिले संक्रमित
विज्ञापन

पडरौना। कोरोना महामारी से जूझ रहा जिले का एक और मरीज जिंदगी की जंग हार गया। कसया क्षेत्र के सेमरा धूसी गांव के इस मरीज का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। शनिवार को 43 नए लोग इस बीमारी से ग्रस्त मिले, जबकि कोरोना को मात देकर अपने घर सकुशल लौटने वाले लोगों की संख्या 78 रही।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को शाम तक 2849 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 2806 निगेटिव और 43 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले मरीजों में फाजिलनगर क्षेत्र से सात, कसया से दो, पडरौना से तीन, तमकुही से छह, कुबेरस्थान से सात, हाटा से एक, सेवरही से तीन, खड्डा से चार, रामकोला से दो, मोतीचक से दो, कप्तानगंज से तीन, नेबुआ नौरंगिया से एक और दो अन्य क्षेत्रों से हैं। इस तरह अब तक कुल 97483 लोगों की कराई गई कोरोना जांच में 4391 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को जांच में 78 लोग स्वस्थ मिले, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इस तरह अब तक 3876 लोग ठीक हो चुके हैं और 482 मरीजों का उपचार चल रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इस बीमारी से जूझ रहे सेमरा धूसी गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस तरह कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 33 पर पहुंच गया है। इस तरह जिले में कोरोना की संक्रमण दर 4.50 प्रतिशत, रिकवरी दर 88.27 प्रतिशत और मृत्यु दर0.751 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed