{"_id":"5f4b7c42d2b4b113db55261f","slug":"one-corona-patient-died-and-many-people-positive-got-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में मिले 99 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या पहुंची तीन हजार के करीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में मिले 99 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या पहुंची तीन हजार के करीब
Sun, 30 Aug 2020 04:12 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 30 Aug 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या तेजी से बढ़ रहा है। वहीं स्वस्थ होने वालो की संख्या कम है। साथ ही मौत का ग्राफ भी धीरे- धीरे बढ़ रहा है। रविवार को जिले में 99 संक्रमित मिले। साथ ही चार लोग स्वस्थ होने पर कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।
विज्ञापन
जिले में अब तक कोरोना के कुल मामले 2897 हो चुके हैं। जिसमें सक्रिय केस की संख्या 2074 है। कोरोना से स्वस्थ होने वालो की संख्या 788 है। अब तक कोरोना से मरने वालो की संख्या 34 हो चुकी है।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि रविवार को 99 संक्रमित मिले हैं। जिसमें बृजमनगंज दो, लक्ष्मीपुर एक, महराजगंज 13, मिठौरा सात, नौतनवां 33, निचलौल दो, पनियरा चार, परतावल 11, फरेंदा 17, सिसवा का एक व्यक्ति संक्रमित है। इसके अलावा आठ अन्य स्थानों के लोग संक्रमित हैं। अब तक 43188 सैंपल की जांच हो चुकी है। होमआईशोलेसन में 1136 लोग हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव गांव लोगों की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
शिविर में हुई कोरोना जांच
मिठौरा क्षेत्र के रेहाव गांव में रोटरी क्लब की ओर से कोरोना जांच शिविर लगाया गया। यहां 105 लोगों की जांच हुई जिसमें छह लोग पॉजिटिव मिले हैं। डॉ. साजिद अहरारी ने बताया कि पंजिकरण कराने वाले सभी लोगों की बेहतर ढंग से जांच की गई। कोषाध्यक्ष दिलीप शुक्ल, डॉ. डीके सहानी, डॉ. राजीव मद्धेशिया, मिडिया प्रभारी दशरथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।