फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One corona patient died and many corona positive got in gorakhpur

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में मिले 6 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 60

Tue, 26 May 2020 09:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
One corona patient died and many corona positive got in gorakhpur
थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)। - फोटो : PTI
गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें उनवल, पिपराइच व ब्रह्मपुर के दो-दो व्यक्ति शामिल हैं। इसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या संक्रमितों की संख्या 60 हो गई है।
विज्ञापन


इनमें पांच की मौत हो गई है। जबकि ठीक होकर आठ लोग घर जा चुके हैं। मौजूदा समय में एक्टिव केस 47 हैं। इनका इलाज बीआरडी और रेलवे अस्पताल में चल रहा है।

उनवल नगर पंचायत के संग्रामपुर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति 15 मई को 40 लोगों के साथ मुंबई से आया था। वह गांव के एपी गुप्ता इंटर कॉलेज में क्वारंटीन था। 17 मई को बुखार हुआ तो नमूना जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


उनवल के ही पुरासपार निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति 11 मई को मुंबई से लौटा था। वह अपने गांव के स्कूल में क्वारंटीन था। वहीं ब्रह्मपुर क्षेत्र के पिपरहिया निवासी 33 वर्षीय युवक गुजरात से 15 मई को गांव आया था। तबीयत खराब होने पर 20 मई को डेंटल कॉलेज, गीडा में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र के अवरहिया निवासी 30 वर्षीय युवक 17 मई को मुंबई से लौटा था और गांव पर ही क्वारंटीन था। वहीं, पिपराइच क्षेत्र के भरपुरवा निवासी 36 वर्षीय युवक 12 मई को मुंबई से लौटा था। तबीयत खराब होने पर 21 मई को उसे डेंटल कॉलेज, गीडा में क्वारंटीन किया गया था।

 

सभी लोगों के गांव हुए सील

पिपराइच के हेमदपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति 11 मई को अहमदाबाद से लौटा था, तबीयत खराब होने पर 21 मई को डेंटल कॉलेज, गीडा में क्वारंटीन किया गया था। इन सबकी रिपोर्ट सीएमओ ने जांच के लिए भेजी थी। सभी की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आने पर रेलवे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां पर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

पॉजिटिव मिलने के बाद सभी पांच लोगों के गांव और उनवल नंगर पंचायत का वार्ड नंबर चार सील कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि सभी गांवों में सैनिटाइज कराया जा रहा है। उनके परिवार के लोगों की सूची बनाई जा रही है।

इसके अलावा उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगा दिया गया है। गांव के सभी लोगों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। बाहर से आने वाले बुजुर्गों की जांच भी कराई जाएगी।

संक्रमण मुक्त हुए आठ मरीज
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती आठ कोरोना के मरीज मंगलवार को कोरोना मुक्त हो गए। ठीक हुए मरीजों को एंबुलेंस से उनके घर भेज दिया गया है। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि गोरखपुर के तीन, महराजगंज के एक और देवरिया के चार मरीजों को मंगलवार को घर भेज दिया गया। सभी पूरी तरह से ठीक हैं।

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने कहा कि जिले में सात नए कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें एक मरीज की मौत बीआरडी में सोमवार की रात में हुई थी। जांच के लिए नमूना भेजा गया था। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीजों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

जिले में हॉटस्पॉट क्षेत्र

झगहा का इटौवा, बांसगांव का जिगिना, गोला का बाथ बुजुर्ग, पीपीगंज का रायपुर, चिलुआताल का नवापार, चरगांवा का परमेश्वरपुर, पिपराइच का उसका, महराजी, कैंपियरगंज का इंदरपुर, मोहलीपुरवा, खजनी का लखना बुजुर्ग, उनवल नगर पंचायत का वार्ड नंबर तीन, शहर का झरना टोला, रजही कैंप, रसूलपुर, बरगदवा, बेतियाहाता के रुस्तमपुर ढाला के हरिहर दुबे मार्ग, मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट का विशनपुरवा, बड़हलगंज का रामपुर ढेरवा, सरदार नगर का भटगावा, पिपराइच, जंगल कौड़िया हॉट-स्पॉट घोषित किया गया है।

  • अब तक कुल केस-60
  • मौत- 5
  • ठीक हो चुके- 6
  • एक्टिव केस- 48
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed