{"_id":"5e5327c78ebc3ef3812f5c9f","slug":"one-and-a-half-lakhs-rewardee-feroz-pathan-killed-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: डेढ़ लाख का इनामी बदमाश फिरोज पठान एसटीएफ से मुठभेड़ में ढेर, पुलिस को कई साल से थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: डेढ़ लाख का इनामी बदमाश फिरोज पठान एसटीएफ से मुठभेड़ में ढेर, पुलिस को कई साल से थी तलाश
Mon, 24 Feb 2020 12:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद बदमाशों के बैग से मिला हथियार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिसंबर को हुई आईसीआईसीआई बैंक लूटकांड के मास्टर माइंड फिरोज पाठन को एसटीएफ व बस्ती पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस व अपराधी के बीच कई राउंड गोलियां चली। जिसमें पुलिस की गोली का शिकार पठान हो गया।
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह छह बजे लालगंज थाना क्षेत्र के सुहेला गांव के पास एनकाउंटर हुआ, एसपी हेमराजमीणा ने बताया कि रविवार की रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त अपराधी लालगंज कस्बे में मौजूद है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई। सुबह पांच बजे ही पुलिस ने कस्बे की घेराबंदी कर दी थी, जिससे अपराधी भाग न पाए।
इसी बीच एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध पुलिस को महादेवा से लालगंज की ओर जाते दिखे, पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वो भागने लगे, पुलिस टीम पीछा करते हुए सुहेला गांव के पास पहुंची, जहां पर पीछे बैठा युवक बाइक से गिर गया, इस बीच बाइक चालक मौके का फायदा उठाते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
बाइक से गिरने के बाद युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी, जिससे युवक को तीन गोलियां लगी। इस बीच एसटीएफ का एक सिपाही भी घायल हो गया।
घायल युवक के जेब से मिले डीएल से उसकी पहचान फिरोज उर्फ इरफान पठान के तौर पर, जो आईसीआईसीआई बैंक लूट कांड का मास्टर माइंड था। उसके पास से एक कार्बाइन, 315 बोर का कट्टा, एक पिस्टल बरामद हुआ है।
एसपी ने बताया कि घायल पठान को सीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया, जहां डाक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि पठान पर गोरखपुर से एक लाख और प्रयागराज रेंज से 50 हजार का इनाम था। फिरोज के एनकाउंटर में शामिल एसटीएफ टीम को एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने दो लाख रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
इसे भी पढ़ें...
कई बैंकों की लूट में शामिल था इनामी बदमाश फिरोज पठान, पुलिस की गोली का ऐसे बना शिकार