फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one and a half lakhs rewardee Feroz Pathan killed in encounter

बस्ती: डेढ़ लाख का इनामी बदमाश फिरोज पठान एसटीएफ से मुठभेड़ में ढेर, पुलिस को कई साल से थी तलाश

Mon, 24 Feb 2020 12:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Feb 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
one and a half lakhs rewardee Feroz Pathan killed in encounter
मुठभेड़ के बाद बदमाशों के बैग से मिला हथियार। - फोटो : अमर उजाला
छह दिसंबर को हुई आईसीआईसीआई बैंक लूटकांड के मास्टर माइंड फिरोज पाठन को एसटीएफ व बस्ती पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस व अपराधी के बीच कई राउंड गोलियां चली। जिसमें पुलिस की गोली का शिकार पठान हो गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह छह बजे लालगंज थाना क्षेत्र के सुहेला गांव के पास एनकाउंटर हुआ, एसपी हेमराजमीणा ने बताया कि रविवार की रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त अपराधी लालगंज कस्बे में मौजूद है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई। सुबह पांच बजे ही पुलिस ने कस्बे की घेराबंदी कर दी थी, जिससे अपराधी भाग न पाए।
विज्ञापन


इसी बीच एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध पुलिस को महादेवा से लालगंज की ओर जाते दिखे, पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वो भागने लगे, पुलिस टीम पीछा करते हुए सुहेला गांव के पास पहुंची, जहां पर पीछे बैठा युवक बाइक से गिर गया, इस बीच बाइक चालक मौके का फायदा उठाते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक से गिरने के बाद युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी, जिससे युवक को तीन गोलियां लगी। इस बीच एसटीएफ का एक सिपाही भी घायल हो गया।

घायल युवक के जेब से मिले डीएल से उसकी पहचान फिरोज उर्फ इरफान पठान के तौर पर, जो आईसीआईसीआई बैंक लूट कांड का मास्टर माइंड था। उसके पास से एक कार्बाइन,  315 बोर  का कट्टा, एक पिस्टल बरामद हुआ है।


एसपी ने बताया कि घायल पठान को सीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया, जहां डाक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि पठान पर गोरखपुर से एक लाख और प्रयागराज रेंज से 50 हजार का इनाम था। फिरोज के एनकाउंटर में शामिल एसटीएफ टीम को एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने दो लाख रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें...
कई बैंकों की लूट में शामिल था इनामी बदमाश फिरोज पठान, पुलिस की गोली का ऐसे बना शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed