फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On Tuesday, miscreants shot a young man in Gorakhpur, seriously injuring him

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, शरीर में फंसी- 2 के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 28 Oct 2025 06:22 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 28 Oct 2025 06:22 PM IST
सार

घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की है। मजनू चौकी अंतर्गत प्रतापपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की पत्नी सुमित्रा देवी ने बताया कि उनका बेटा राजनीत सिंह सिहोरवा बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से आकर गोली मार दी और भाग निकले। 

विज्ञापन
On Tuesday, miscreants shot a young man in Gorakhpur, seriously injuring him
सांकेतिक 

विस्तार

चिलुआताल थाना क्षेत्र के सिहोरवा चौराहे के पास सोमवार की शाम बाइक सवार दो युवकों ने प्रतापपुर गांव निवासी राजनीत सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया। पहले चोट का कारण स्पष्ट नहीं था लेकिन मेडिकल जांच में गोली लगने की पुष्टि हुई। पुलिस ने युवक की मां की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की है। मजनू चौकी अंतर्गत प्रतापपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की पत्नी सुमित्रा देवी ने बताया कि उनका बेटा राजनीत सिंह सिहोरवा बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से आकर गोली मार दी और भाग निकले। गोली लगने के बाद राजनीत सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी जंगल कौड़िया भिजवाया, डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। च में पता चला कि युवक को लगी गोली अभी भी उसके शरीर में फंसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल राजनीत ने होश में आने पर बताया कि चिलुआताल के मानबेला भटोलिया निवासी जयबहादुर के बेटे राजन और हरिराम के बेटे अखिलेश उर्फ गुल्लू ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया।


घायल युवक की मां की तहरीर पर के आरोपियाें के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे: विवेक तिवारी, सीओ कैंपियरगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed