फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On Thursday, the maximum temperature was recorded at 40.9 degrees and the minimum at 28.4 degrees.

Gorakhpur News: चढ़ा पारा, अगले पांच दिन लू के थपेड़े करेंगे बेहाल

Fri, 19 Jun 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
On Thursday, the maximum temperature was recorded at 40.9 degrees and the minimum at 28.4 degrees.
गोरखपुर। मानसून में देरी का असर अब जनजीवन पर पड़ने लगा है। पारा बृहस्पतिवार को चढ़कर 41 डिग्री के करीब पहुंच गया। झुलसा देने वाली तेज धूप ने लोगों को बेहाल रखा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले पांच दिनों तक भी लू जैसे हालात बने रहेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 28.4 रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। करीब तीन हफ्ते बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा। इससे पहले 25 मई को तापमान 40.6 डिग्री रहा था।
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि, तापमान में अगले पांच दिनों में क्रमिक वृद्धि हो सकती है। इस वजह से लू की स्थिति रह सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की अनूकुल परिस्थितियां अभी नहीं बन पा रही हैं। मौसम विज्ञान विभाग के सहायक वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि 19 को कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। हालांकि, इससे तापमान पर असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed