फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On Thursday morning, Yogi Adityanath left for election campaign from Gorakhnath temple

Gorakhpur News: गुरु का आशीर्वाद ले सीएम योगी निकले चुनाव प्रचार में, अंतिम चरण का 1 जून को होगा मतदान

Thu, 30 May 2024 05:56 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 30 May 2024 05:56 PM IST
सार

बुधवार को सीएम योगी ने गोरखपुर मंडल में चार चुनावी सभाओं को संबोधित किया तो शाम को करीब तीन घंटे के रोड शो की अगुवाई की। रात्रि प्रवास के बाद गुरुवार सुबह उन्होंने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। फिर अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर उन्हें नमन किया

विज्ञापन
On Thursday morning, Yogi Adityanath left for election campaign from Gorakhnath temple
गोरखनाथ मंदिर में छोटी बच्ची को चॉकलेट देते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा से शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


रोज की तरह गोसेवा में भी समय बिताया और मंदिर में आए कई श्रद्धालुओं के बच्चों को भी आशीर्वाद के साथ उन्हें चॉकलेट भी दिया। अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव में प्रचार को लेकर सीएम योगी इधर कुछ दिनों से गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि प्रवास कर रहे थे। इस दौरान एक दिन में आधा दर्जन चुनावी कार्यक्रमों की व्यस्तता के बाद भी उनकी दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने गोरखपुर मंडल में चार चुनावी सभाओं को संबोधित किया तो शाम को करीब तीन घंटे के रोड शो की अगुवाई की। रात्रि प्रवास के बाद गुरुवार सुबह उन्होंने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। फिर अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए सीएम गोशाला पहुंचे और गोवंश को गुड़-रोटी खिलाकर उनकी सेवा की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में परिजनों के साथ आए बच्चों को प्यार दुलारकर उन्हें चॉकलेट गिफ्ट करते हुए आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने कोलकाता से आए एक परिवार की दो माह की बच्ची को भी स्नेहाशीष प्रदान किया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed