फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On the request of Self-financed College Management Association, the Vice Chancellor gave assurance

Gorakhpur News: विवादित कॉलेजों के प्रबंध समिति चुनाव में ही भेजे जाएंगे पर्यवेक्षक

Sat, 21 Mar 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
On the request of Self-financed College Management Association, the Vice Chancellor gave assurance
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रबंध समिति के चुनाव के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने के आदेश में बदलाव हो सकता है। स्ववित्तपोषित कॉलेज प्रबंधक महासभा के आग्रह के बाद कुलपति ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

डीडीयू प्रशासन की ओर से बीते पांच फरवरी को निर्देश जारी किया गया था। उसके मुताबिक, राजकीय कॉलेजों को छोड़कर सभी संबद्ध कॉलेजों में प्रबंध समिति के चुनाव के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इस आदेश के बाद सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के प्रबंधकों में असंतोष की स्थिति बन गई थी। प्रबंधक महासभा के महामंत्री डॉ. सुधीर राय ने इस संबंध में कुलपति से आग्रह किया कि पर्यवेक्षक सिर्फ उन्हीं कॉलेजों में भेजे जाएं, जहां प्रबंध समिति को लेकर विवाद की स्थिति हो या किसी पक्ष ने लिखित शिकायत दी हो। बिना विवाद वाले कॉलेजों में पर्यवेक्षक नियुक्त करना अनावश्यक प्रशासनिक हस्तक्षेप है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है। उन्होंने पुराने निर्णय पर विचार कर जल्द उसमें संशोधन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed