{"_id":"611ac8b58ebc3e0412617884","slug":"on-the-last-monday-there-was-an-influx-of-faith-in-the-pagodas-gorakhpur-city-news-gkp4057531165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

गोरखपुर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने महादेव को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजन किया। पूरे दिन मंदिरों में हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष गूं्जते रहे।
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि जैसा नजारा दिखा। देर रात दो बजे से ही शिवालयों के बाहर भक्तों की कतार लगने लगी। ब्रह्म मुहूर्त में पुजारियों द्वारा भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद शिवालयों के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया, मत्था टेका और मंगल कामना की। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त किया था। पुलिस प्रशासन के साथ ही स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की मदद के लिए डटे रहे।
महादेव झारखंडी मंदिर व मुक्तेश्वरनाथ मंदिर सहित लगभग सभी शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मंदिर जाने वाले रास्ते श्रद्धालुओं द्वारा किए जा रहे 'हर हर महादेव' 'बम-बम भोले' के जयघोष से गुंजायमान थे। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा का जयघोष किया और शिवजी को भांग-धतूर, बेलपत्र, श्वेत मंदार पुष्प, गन्ना आदि अर्पित करने के बाद दूध या जल से अभिषेक किया। पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। कूड़ाघाट स्थित महादेव झारखंडी में सुबह मंदिर के पुजारी शंभू गिरि के पूजन-अर्चन के बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष शिवपूजन तिवारी ने बताया कि 40 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। राजघाट स्थित मुक्तेश्वरनाथ शिव मंदिर में भी करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा को जलाभिषेक किया। अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर शिव मंदिर, जाफरा बाजार स्थित शिवाला, मेडिकल कॉलेज रोड स्थित शिव मंदिर, मोहद्दीपुर गोपाल मंदिर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर भगवान शिव के प्रति आस्था निवेदित की।
विज्ञापन
विश्व कल्याण के लिए किया गया रुद्राभिषेक
गोरखपुर। मां अकलेश व राजनेता व समाजसेवी स्व. डॉ. अशोक श्रीवास्तव की स्मृति में रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक के पश्चात महादेव से विश्व कल्याण के साथ ही कोरोना से पूरी तरह से निजात दिलाने की कामना की गई। कार्यक्रम में दुर्गा प्रसाद, डॉ. किरन, प्रदीप, डॉ. मनोज, अर्चना, डॉ. विभा, रंजीत , संजीत, निवेदिता, स्मिता, अनीता, मंजीत , मनीषा, भावना, अनुभव , प्रखर , डॉ. प्रिथिका, अनन्या, अंशिका, ईश, मनित, काव्या मौजूद रहे।