फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On the first day of Navratri, a unique scene of religious faith was seen in the district jail.

नवरात्र : जिला कारागार में 498 बंदियों ने रखा व्रत

Fri, 20 Mar 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
On the first day of Navratri, a unique scene of religious faith was seen in the district jail.
गोरखपुर। नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को जिला कारागार में धार्मिक आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां 498 बंदियों ने व्रत रखा। इनमें से करीब 250 बंदियों ने पूरे नौ दिन व्रत का संकल्प लिया है। जेल प्रशासन ने व्रतियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

जेल प्रशासन के अनुसार, व्रत रखने वाले बंदियों के लिए अलग से फलाहार की व्यवस्था की गई है। किचन में व्रत के अनुरूप सामग्री तैयार कराई जा रही है ताकि नियमों का पालन करते हुए बंदी अपना व्रत पूरा कर सकें। इसके साथ ही साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द्र की भी मिसाल देखने को मिली। तीन मुस्लिम बंदियों ने भी नवरात्र का व्रत रखा है। जेल परिसर में कलश स्थापना की व्यवस्था भी की गई है। बंदियों को पूजा-पाठ के लिए आवश्यक सामग्री मंगाने की छूट दी गई है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने बताया कि बंदियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रयास है कि व्रत रखने वाले बंदियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed