फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On Sunday afternoon at around 1 pm, some areas suddenly became cloudy, during which there was drizzle and the clouds passed.

Gorakhpur News: निराश कर रहा प्री मानसून, आज फिर बारिश की आसर

Mon, 01 Jun 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
On Sunday afternoon at around 1 pm, some areas suddenly became cloudy, during which there was drizzle and the clouds passed.
गोरखपुर। प्री मानसून इस बार लोगों को निराश कर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने माहौल के कारण 29 मई से एक जून के बीच झमाझम बारिश की उम्मीद की गई थी लेकिन तीन दिन में महज 8.1 एमएम बारिश ही हुई है। अब नजरें सोमवार के मौसम पर टिकी हैं। सोमवार को कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब एक बजे कुछ क्षेत्रों में अचानक बादल छाए। इस दौरान बूंदाबांदी हुई और बादल गुजर गए। मौसम विज्ञान विभाग के सिंघड़िया स्थित केंद्र 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। तापमान में एक दिन पहले की तुलना में करीब तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। तापमान अधिकतम 35.5 और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप के कारण दिनभर लोग पसीने से तर-बतर होते रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इस हफ्ते चार जून को गोरखपुर और आसपास के जिलों में फिर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसे लेकर माहौल बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed