Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On November 22, 23, and 24, party workers will conduct door-to-door visits at every booth to register new voters.

Gorakhpur News: 22, 23 एवं 24 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर घर-घर जाकर नए मतदाता बनाएंगे कार्यकर्ता

Sun, 15 Nov 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
On November 22, 23, and 24, party workers will conduct door-to-door visits at every booth to register new voters.
गोरखपुर। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को बेनीगंज स्थित कार्यालय पर हुई। इस दौरान मतदाता जोड़ो विशेष अभियान पर चर्चा की गई तथा अभियान की सफलता के लिए संगठनात्मक रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

बताया गया कि 22, 23 एवं 24 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता जोड़ो विशेष अभियान चलाएंगे। 28, 29 एवं 30 नवंबर को महिला मतदाता जोड़ो अभियान चलाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी महिला मतदाता प्रमुख के नेतृत्व में निभाई जाएगी। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिन लोगों का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उनका फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाया जाए। साथ ही 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का भी फॉर्म-6 भरवाकर नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया जाए।
विज्ञापन

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि महिला मतदाता जोड़ो अभियान की जिम्मेदारी महिला मतदाता प्रमुख निभाएंगी। 1, 2 एवं 3 दिसंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से युवा मतदाता जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ऐसे युवाओं से संपर्क करेंगे, जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है अथवा जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं। बैठक का संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, शहर विधानसभा प्रभारी विवेकानंद वर्मा, ग्रामीण विधानसभा प्रभारी उमाशंकर साहनी, महानगर विस्तारक गगन कश्यप, महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, मनोज अग्रहरि,उपाध्यक्ष मनीष जैन,पवन यादव संतोष शुक्ला, वरुण चौरसिया, अमृत लाल, श्वेता श्रीवास्तव, विक्की कुकरेजा, मीडिया प्रभारी राहुल साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed