फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Omkar Upadhyay murder case news update in gorakhpur

दोस्तों को दावत पर बुलाने की बात कहकर घर से निकला था शख्स, रास्ते मिली दर्दनाक मौत

Wed, 25 Nov 2020 03:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Nov 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Omkar Upadhyay murder case news update in gorakhpur
घटनास्थल पर मौजूद लोग।(इनसेट में मृतक की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के ओंकार उपाध्याय की हत्या मामले में पुलिस को उन दोस्तों की तलाश है, जिन्हें वह दावत पर बुलाए थे और लेने के लिए घर से निकले थे। पुलिस ओंकार के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है उससे लगता है कि हत्यारों को ओंकार के उस जगह से गुजरने के बारे में पक्की जानकारी थी। इससे लगता है कि वारदात में कोई करीबी भी शामिल है। इसी से यह सवाल उठ रहा है कि आखिर वे कौन लोग थे जिन्हें ओंकार दावत पर बुलाए थे?
विज्ञापन

 
ओंकार के भाई ने पुलिस को बताया है कि वह घर पर सात बजे ही पहुंच गए थे। चार दोस्तों को दावत पर बुलाने की बात कह रहे थे। दोस्त कौन हैं इसके बारे में कुछ नहीं बताया था। केवल इतना ही कहा था कि उन्हें लेकर आता हूं, क्योंकि वह रास्ता नहीं देखे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद वह सहजनवां की ओर निकल गए। रास्ते में वह गांव के कुछ युवकों से संपर्क किए, जो सहजनवां में काम करते हैं, लेकिन वह घर पहुंच गए थे। इसके बाद ओंकार खुद गए। उनकी बाइक जिस ओर मिली है उससे साफ  है कि वह घर की ओर ही जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों के पिता थे ओंकार

पुलिस ओंकार के मोबाइल फोन की मदद से घटना की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही है। आखिरी बार जिस नंबर पर बातचीत हुई है उसे खंगाला जा रहा है। नंबर किसका है और कितनी बार बात हुई है। हत्या करने वाले को एक बात की सटीक जानकारी थी कि ओंकार को दोबारा उस जगह से गुजरना है, नहीं तो आमतौर पर वह सात बजे तक घर चले जाते थे। मंगलवार को भी वह सात बजे सब्जी लेकर घर चले गए थे।

दोबारा वह दोस्तों को लेने के लिए आए थे। बदमाशों को इसकी पूरी जानकारी थी। पुलिस का कहना है कि टीमें लगी हैं, जल्द ही वजह सामने आ जाएगी और बदमाश भी पकड़े जाएंगे।

ओंकार दो बच्चों के पिता थे। एक बेटी मानसी और एक बेटा वीरू है। पूरा परिवार चिलुआतल इलाके में ही रहता है। मौत की खबर घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed