फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Omicron Entry barred into India without ID in indo nepal news

ओमिक्रॉन: बिना आईडी भारत में प्रवेश वर्जित, 12 से अधिक लोग किए गए नेपाल वापस

Tue, 14 Dec 2021 04:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Dec 2021 04:31 PM IST
सार

स्वास्थ कर्मी गणेश गुप्ता ने बताया कि 56 लोगों का सैंपल लिया गया है। टेस्ट के लिए आईडी की जरूरी है। पॉजिटिव आने पर व्यक्ति की पहचान की जा सके।

विज्ञापन
Omicron Entry barred into India without ID in indo nepal news
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ओमिक्रॉन को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल से भारत आने वाले बिना आईडी के सभी नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। मंगलवार की दोपहर नेपाल से भारत में आ रहे सात भारतीय और छह नेपाली नागरिकों को सरहद पर तैनात स्वास्थ कर्मियों ने पुलिस की मदद से नेपाल वापस भेज दिया।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर दो बजे तक सरहद के नो मेंस लैंड पर ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ कर्मियों ने 56 नागरिकों का सैंपल लिया। करीब 12 से अधिक लोगों को आईडी नहीं होने के कारण नेपाल वापस किया गया।
विज्ञापन


ओमिक्रॉन वायरस के कारण सरहद पर सतर्कता बरती जा रही है। वही नेपाल स्वास्थ विभाग की टीम किसी भी व्यक्ति को बिना मास्क और पर्यटको को बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट के नेपाल जाने नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बेलहिया नवीन पौडेल ने बताया कि भारत से नेपाल जाने वाले भारतीय या नेपाली नागरिकों का कोविड प्रोटोकाल के तहत ही जाने की अनुमति दी जा रही है। स्वास्थ कर्मी गणेश गुप्ता ने बताया कि 56 लोगों का सैंपल लिया गया है। टेस्ट के लिए आईडी की जरूरी है। पॉजिटिव आने पर व्यक्ति की पहचान की जा सके।

चौकी प्रभारी सोनौली स्वतंत्रत कुमार सिंह ने बताया कि आईडी नहीं होने के कारण करीब 12 लोगों को नेपाल वापस किया गया है। आईडी लाने पर प्रवेश दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed