{"_id":"6740e21ab0ae8b1a500eb154","slug":"old-students-conference-tomorrow-various-programs-will-be-held-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-755664-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुरातन विद्यार्थी सम्मेलन कल, होंगे विविध कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुरातन विद्यार्थी सम्मेलन कल, होंगे विविध कार्यक्रम
विज्ञापन
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज में पुरातन विद्यार्थी परिषद के एल्युमिनाई एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 24 नवंबर को किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष एमपी कंडोई व सचिव प्रो. दीपक सिंह ने बताया कि इस परंपरा का उद्देश्य पूर्व विद्यार्थियों का संबंध अपने ’अल्मा मेटर’ (पोषण करने वाली मातृ संस्था) से बना रहे। पुरातन विद्यार्थी आजीवन अपने वर्तमान गुरु व भाई एवं बहनों के संपर्क में रहें। अपने अनुभवों से वर्तमान विद्यार्थियों एवं संस्था का मार्गदर्शन व सहयोग कर सकें।
एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम में वाद विवाद प्रतियोगिता, पारितोषिक वितरण, विशिष्ट पुरातन विद्यार्थी अलंकरण समारोह किया जाएगा। एक मैत्री क्रिकेट मैच का भी आयोजन होता है। इसके प्रायोजक पुरातन विद्यार्थी कौशल किशोर ’एग्रो पेपर मोल्ड’, जगदीशपुर, सुल्तानपुर के डायरेक्टर एवं दैनिक स्वतंत्र भारत के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। क्रिकेट मैच के समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के ओलंपियन एवं क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह की उपस्थिति रहेगी। इस वर्ष ईएलके श्रीवास्तव एवं डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।