{"_id":"65c2b5be4d85d760840d355f","slug":"old-mans-private-parts-cut-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-457666-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लघुशंका के लिए गए बुजुर्ग का प्राइवेट अंग काटा, भाई और भतीजे पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लघुशंका के लिए गए बुजुर्ग का प्राइवेट अंग काटा, भाई और भतीजे पर शक
Wed, 07 Feb 2024 11:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:29 AM IST
सार
दोनों भाइयों के बीच 20 दिन पूर्व जैनपुर गांव में एक हिस्ट्रीशीटर के वहां पंचायत हुई थी। रामअधारे ने अपने भाई बुद्धू की सात डिसमिल जमीन को बेच दिया था। बुद्धू ने कोर्ट से रामअधारे को नोटिस भेजवाया था। जिसे लेकर पंचायत हुई थी जिसमें बुद्धू को फंसाने की धमकी भी दी गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो टोला बुढ़ऊ निवासी रामअधारे प्रजापति (60) का प्राइवेट अंग सोमवार रात किसी ने काट दिया। गंभीर हालत में उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हालांकि परिजनों ने भाई और भतीजे पर प्राइवेट अंग काटने का आरोप लगाया है। पत्नी दुर्गावती की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, रामअधारे प्रजापति करीब 10 साल पहले अपनी जमीन जायदाद बेचकर इसी क्षेत्र के जैनपुर टोला दयानगर में रहने लगे थे। सोमवार रात करीब 11 बजे वह लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले तभी किसी ने प्राइवेट अंग काट दिया। पीड़ित की पत्नी का आरोप है कि बुढ़ऊ टोला निवासी देवर बुद्धू से जमीन का विवाद चलता है।
आरोप है कि रात बुद्धू और उनका लड़का विनोद हमारे घर पहुंचे थे और लघुशंका के दौरान धारदार हथियार से प्राइवेट अंग काटकर उठा ले गए। शोर सुनकर वह और उनकी पुत्री सुमन पहुंची तो देखा कि पिता-पुत्र हमला कर भाग रहे थे। उधर, पुलिस जब आरोपित के घर पहुंची तो पिता-पुत्र सोते मिले। प्रभारी एसएसपी कृष्ण कुमार बिश्नाेई का कहना है कि तहरीर के आधार केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
20 दिन पूर्व जमीन को लेकर हुई थी पंचायत