{"_id":"61a0c952beb81168010c17f8","slug":"old-man-ead-body-found-in-railway-track-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने ऐसे किया शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने ऐसे किया शिनाख्त
Fri, 26 Nov 2021 05:17 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Nov 2021 05:17 PM IST
सार
सोशल मीडिया ग्रुप पर फोटो डालकर पुलिस ने किया शिनाख्त, पैकोलिया थाने के मजगंवा निवासी थे नेबूलाल।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर गोंडा रेल खंड के बभनान के रेलवे समपार फाटक संख्या 221 सी के समीप गौर पुलिस ने शुक्रवार को एक लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने उसकी फोटो सोशल मीडिया ग्रुप पर डाली, जिसके मृतक की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह बभनान रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने गौर पुलिस को सूचना दी कि गेट संख्या 221 के करीब एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुट गई। शव की पहचान पैकोलिया थाना क्षेत्र के मजगवा गांव निवासी नेबूलाल (55) पुत्र स्व. गोली के रूप में हुई। दिवंगत के सर हाथ व पैर में गंभीर चोट के निशान हैं । मृतक के दो पुत्र धर्मेन्द्र व रविन्द्र हैं, जो दिल्ली में रहते हैं।
विज्ञापन
मृतक की बहू नीलम पत्नी धर्मेंद्र बभनान पुलिस चौकी पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने ससुर के रूप में की है। बहू के मुताबिक उसके ससुर की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। गुरुवार की भोर में ही वह घर से निकल गए थे काफी खोजबीन की गई पर कोई सुराग नहीं लगा बाद में पता चला कि उनका शव बभनान के पास अप ट्रैक किनारे पड़ी हुई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष गौर संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटकर मौत होना लग रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।