फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   old man died during return from mumbai to sant kabir nagar

संतकबीरनगर: मुंबई से लौटे वृद्ध की हुई मौत, जांच के लिए भेजा गया नमूना

Tue, 12 May 2020 05:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 May 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
old man died during return from mumbai to sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर।

मुंबई से लौटे हैंसर बाजार के रहने वाले एक वृद्ध की मंगलवार को ट्रांजिट सेंटर के गेट पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वृद्ध के बेटे से प्रशासन ने जानकारी जुटाई। वृद्ध की मौत पर चौकन्ना प्रशासन कोविड -19 के प्रोटोकाल के मुताबिक सारी प्रक्रिया अपना रहा है।

विज्ञापन


डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर बाजार के रहने वाले 65 वर्षीय राम कृपाल निषाद ट्रक पर सवार होकर मंगलवार को खलीलाबाद पहुंचे। रामकृपाल थर्मल स्क्रीनिंग कराने के लिए पैदल ही बनकटिया स्थित निर्माणाधील जिला जेल (ट्रांजिट सेंटर) जा रहे थे। वह ट्रांजिट सेंटर गेट के पास पहुंचे ही थे, उसी दौरान गश खाकर गिर गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों की मदद से रामकृपाल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने रामकृपाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रामकृपाल के बेटे सुरेंद्र निषाद भी जिला अस्पताल पहुंच गए। वैसे जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित पत्नी को पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाने की बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड -19 के प्रोटोकाल से होगा पोस्टमार्टम

डीएम ने बताया कि रामकृपाल मुंबई से लौटे थे और उनकी कोरोना की जांच नहीं हुई थी। सुरक्षा के मद्देनजर कोविड-19 के प्रोटोकाल के मुताबिक वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि रामकृपाल का अंतिम संस्कार कोविड-19 के मानक के अनुसार होगा।

शव बैग में सील होगा, उसको बाहर नहीं निकाला जाएगा। जो भी व्यक्ति अंतिम संस्कार करेगा, वह मास्क पहने होगा और भीड़भाड़ नहीं होगी। 20 से अधिक लोग अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हों इसका ख्याल रखा जाएगा।  
 
नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा
सीएमओ हरगोविंद सिंह ने बताया कि रामकृपाल की मौत की वजह का पता नहीं है, लेकिन वह कोरोना संक्रमित क्षेत्र से आए थे। इस वजह से नमूना लेकर जांच को मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि वह कोरोना पॉजिटिव था अथवा निगेटिव। उसके बाद ही आगे कुछ बताया जा सकेंगा।

दो घंटे पहले हुई थी छोटे बेटे से फोन पर बात

रामकृपाल के छोटे बेटे सुरेंद्र ने बताया कि पिता मुंबई में पेंट पॉलिश का काम करते थे। वह दो भाई है। बड़े भाई महेंद्र गुजरात में परिवार के साथ रहते हैं। मैं भी गुजरात में ही रहता हूं, 11 मार्च को मां के साथ गांव आया तभी से यहां हूं। घर पर उसके अलावा मां और पत्नी है।

उसके पास खेती नहीं है। चार दिन पहले पिता मुंबई से घर के लिए चले थे। पता चला कि वह ट्रक से आ रहे हैं। दो घंटे पहले ही पिता से फोन पर बात हुई थी तब वह बस्ती तक पहुंचने की बात बताए थे। पिता पूरी तरह स्वस्थ्य थे। उनकी मौत कैसे हो गई, समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed