{"_id":"6182807ade167a4b581c1a77","slug":"old-man-dead-after-wall-fell-on-road-accident-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सड़क पर गिरी दीवार, दबने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सड़क पर गिरी दीवार, दबने से बुजुर्ग की मौत
Wed, 03 Nov 2021 05:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 03 Nov 2021 05:58 PM IST
सार
गोरखपुर में अचानक एक मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। इसकी चपेट में आने से बुजुर्ग घायल हो गया। लोग जबतक उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के खरैया पोखरा मोहल्ले में बुधवार की सुबह दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की दबकर मौत हो गई। हालांकि मृत व्यक्ति के घरवाले इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे, लिहाजा पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के बसारतपुर मोहल्ले में खरैया पोखरा कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय सीओ मामन मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक कार ट्रेनिंग सेंटर में कार सिखाने का काम करते थे। बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे वह घर से पैदल ही कार ट्रेनिंग सेंटर जा रहे थे।
विज्ञापन
अभी घर से करीब 300 मीटर आगे बढ़े कि एक मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। गली की तरफ गिरी दीवार में सीओ मामन दब गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और किसी तरह बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
दीवार के नीचे दबने की वजह से सीओ मामन की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मृत व्यक्ति के परिजन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। लिहाजा पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया।