फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Old boundary of Gorakhpur normal power substation collapsed, five workers injured

हादसा: नाले के किनारे बनाई जा रही थी बिजली निगम दफ्तर की बाऊंड्री, मिट्टी खसकी- गिर गई दीवार; पांच घायल

Sat, 07 Dec 2024 12:37 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 07 Dec 2024 12:37 PM IST
सार

नार्मल बिजली उपकेंद्र के पास नाले की खुदाई का काम चल रहा था। बिजली उपकेंद्र की ये बाउंड्री सन 2000 में बनी थी। उस समय ही इस बाउंड्री को नाले के बगल की जमीन पर बनाई गई थी। मजदूरों ने जानकारी के आभाव में नाले के बगल की मिट्टी को एक मीटर नीचे तक खोद दिया और बाउंड्री बनाते जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन
Old boundary of Gorakhpur normal power substation collapsed, five workers injured
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर नार्मल बिजली उपकेंद्र के पास शनिवार को नाले की खुदाई के दौरान बिजली ऑफिस की दीवार गिर गई। इसमें पांच मजदूर दब गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल मजदूरों में घनश्याम, वीरु साहनी, प्रदीप, जोधन, अशोक शामिल रहे। इसमें प्रदीप को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन



नार्मल बिजली उपकेंद्र के पास नाले की खुदाई का काम चल रहा था। बिजली उपकेंद्र की ये बाउंड्री सन 2000 में बनी थी। उस समय ही इस बाउंड्री को नाले के बगल की जमीन पर बनाई गई थी। मजदूरों ने जानकारी के आभाव में नाले के बगल की मिट्टी को एक मीटर नीचे तक खोद दिया और बाउंड्री बनाते जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच नाले की बाउंड्री नीचे गिर गई और मजदूर नीचे दब गए। दीवार गिरने पर बिजली निगम के कर्मचारियों को भी चोट आ गई। बिजली निगम के कर्मचारियों और राहगीरों ने मिलकर सभी घायलों को गिरी दीवार से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed