{"_id":"6140395a8ebc3e1dd0652652","slug":"officers-will-solve-problems-of-villagers-by-putting-chaupal-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं दूर करेंगे अफसर, डीएम ने दिया था निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं दूर करेंगे अफसर, डीएम ने दिया था निर्देश
Tue, 14 Sep 2021 11:25 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:25 AM IST
सार
डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर चौपाल का रोस्टर तैयार कर लिया गया है। 18 सितंबर से 23 अक्तूबर तक लगाए जाने वाले इस चौपाल में अलग-अलग जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
चौपाल के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते डीएम विजय किरन आनंद। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का भौतिक स्थलीय सत्यापन करने के लिए गांवों में चौपाल लगाई जाएगी। डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर चौपाल का रोस्टर तैयार कर लिया गया है। 18 सितंबर से 23 अक्तूबर तक लगाए जाने वाले इस चौपाल में अलग-अलग जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। खुद डीएम भी कुछ गांवों के चौपाल कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
डीएम ने बताया कि 18 सितंबर को पिपराइच के कैथवलिया गांव में दोपहर बाद 2.30 बजे, 22 को भटहट के करमहा बुजुर्ग में सुबह नौ बजे, सरदारनगर के डुमरी खास में 25 सितंबर को सुबह दोपहर बाद 2.30 बजे से, पाली के बनौली में 29 सितंबर को सुबह नौ बजे से, खजनी के भैंसा बाजार में दोपहर बाद 2.30 बजे से, बांसगांव के भुसुवल बुजुर्ग में नौ अक्तूबर को 2.30 बजे से, चरगांवा के बालापार में 13 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से, बेलघाट के रोहारी में 20 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से एवं उरुवां के दुघरा में 23 अक्तूबर को दोपहर बाद 2.30 बजे से चौपाल लगाई जाएगी। डीएम ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी चौपाल से पहले गांव का भ्रमण कर योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कर लें।