{"_id":"697531c8c5265a563901e436","slug":"odoc-litti-chokha-in-the-culinary-cluster-of-gorakhpur-division-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1208356-2026-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओडीओसी : गोरखपुर मंडल के व्यंजन क्लस्टर में लिट्टी-चोखा, बुढ़ऊ चाचा की बर्फी; लहसुन वाले छोले समोसे भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीओसी : गोरखपुर मंडल के व्यंजन क्लस्टर में लिट्टी-चोखा, बुढ़ऊ चाचा की बर्फी; लहसुन वाले छोले समोसे भी
Sun, 25 Jan 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:25 AM IST
सार
गोरखपुर मंडल के व्यंजन क्लस्टर में लिट्टी-चोखा को शामिल किया गया है। गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में देसी जायके के रूप में लिट्टी-चोखा काफी मशहूर है। इसके साथ ही गोरखपुर मंडल के जिलों में कोई न कोई व्यंजन ऐसा है जो जिले के जायके के रूप में पहचान बना चुका है।
विज्ञापन
लिट्टी चोखा
- फोटो : instagram
विस्तार
प्रदेश सरकार ने देसी व्यंजनों को ग्लोबल पहचान दिलाने के क्रम में एक जनपद, एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना के तहत मंडलवार क्लस्टर तय कर व्यंजनों को शामिल किया है। गोरखपुर मंडल के क्लस्टर में लिट्टी-चोखा मुख्य व्यंजन होगा।
बुढ़ऊ चाचा की बर्फी, लहसुन वाले छोले समोसे, खोआ आधारित मिठाई राम कचौरी, गुड़, मीठा समोसा, मालपुआ, दही चूड़ा, गुड़ की जलेबी, केला चिप्स, पेड़ा और लाल खोरमा को भी मंडल के अलग-अलग जिलों की व्यंजन सूची में स्थान दिया गया है।
उत्तर प्रदेश दिवस पर लांच ओडीओसी योजना के माध्यम से जिलों के खास जायकों को व्यापक पहचान और बाजार दिलाने की तैयारी की गई है। ओडीओसी (एक जिला एक व्यंजन) योजना से सरकार हर जिले के विशिष्ट व्यंजन को बड़े फलक पर पहचान दिलाएगी।
विज्ञापन
साथ ही गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग में भी व्यंजन के व्यापार से जुड़े कारोबारियों की मदद करेगी। इन व्यंजनों को जीआई (भौगोलिक संकेतक) टैग भी दिलाया जाएगा और पर्यटन विभाग के सहयोग से प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ओडीओसी में शामिल व्यंजनों के स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे।
गोरखपुर मंडल के व्यंजन क्लस्टर में लिट्टी-चोखा को शामिल किया गया है। गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में देसी जायके के रूप में लिट्टी-चोखा काफी मशहूर है। इसके साथ ही गोरखपुर मंडल के जिलों में कोई न कोई व्यंजन ऐसा है जो जिले के जायके के रूप में पहचान बना चुका है।
व्यंजन क्लस्टर
गोरखपुर मंडल (लिट्टी चोखा/राम कचौरी)
गोरखपुर - लिट्टी-चोखा, लहसुन वाले छोले-समोसे, बुढ़ऊ चाचा की बर्फी
महराजगंज - लिट्टी-चोखा, रामकचौरी, गुड़, मीठा समोसा
देवरिया - मालपुआ, लिट्टी चोखा, दही चूड़ा, गुड़ की जलेबी
कुशीनगर - केला चिप्स, पेड़ा, लाल खोरमा