{"_id":"691e03887ba13b34aa0f0081","slug":"odd-semester-exams-in-ddu-from-today-preparations-complete-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1140017-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
- पीजी तृतीय सेमेस्टर से होगी परीक्षाओं की शुरुआत
- सभी केंद्रों की होगी ऑनलाइन निगरानी, दिशा-निर्देश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में बृहस्पतिवार से विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रहीं हैं। इसे लेकर बुधवार देर शाम तक तैयारियां पूरी कर ली गईं। पहले दिन पीजी तृतीय सेमेस्टर के चार विषयों की परीक्षाएं होंगी। सभी परीक्षा केंद्राें की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
परीक्षा विभाग की ओर से जारी समय सारिणी के मुताबिक, 20 नवंबर को एमकॉम, एमएससी गृह विज्ञान (फूड टेक्नोलॉजी), एमएससी गृह विज्ञान (रिसोर्स मैनेजमेंट), एमएससी गृह विज्ञान (फूड एंड न्यूट्रीशन) विषयों की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसमें संस्थागत और बैक पेपर के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। एमएससी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं दोपहर एक से चार बजे तक होंगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस), बीए जेएमसी, बीएससी गृह विज्ञान और बीबीए तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 नवंबर से शुरू हो रहीं हैं। स्नातक के अन्य विषयों की समय सारिणी भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं एक दिसंबर से प्रस्तावित हैं। उनकी समय सारिणी जल्द जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
-- -
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में दिक्कत
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने को लेकर बुधवार को छात्र-छात्राओं और कॉलेज प्रबंधन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ कॉलेजों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सुबह 10 बजे के बाद शिकायत की कि सर्वर डाउन है। इस वजह से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है। दोपहर लगभग 12 बजे विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित कॉलेजों को बताया कि 20 नवंबर से जिन विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, उनका प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।