{"_id":"6410068d3263140103093673","slug":"obscene-photo-of-girl-student-viral-on-social-media-in-gorakhpur-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर छात्रा की अश्लील फोटो वायरल, लड़की ही बनी दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर छात्रा की अश्लील फोटो वायरल, लड़की ही बनी दुश्मन
Tue, 14 Mar 2023 11:00 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:00 AM IST
सार
बिहार के सिवान की मूलरूप से रहने वाली युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पढ़ाई के साथ ही भीटी रावत में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करती है। छात्रा का आरोप है कि रिश्तेदारी की एक लड़की उसे बदनाम करने की कोशिश कर रही।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गीडा थाना क्षेत्र के गीडा सेक्टर 23 में किराए का कमरा लेकर रहने वाली एक छात्रा का सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया। आरोप है कि रिश्तेदारी की एक युवती उसे बदनाम करने की कोशिश कर रही है। बीए की छात्रा ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बिहार के सिवान की मूलरूप से रहने वाली युवती सहजनवां के एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। 19 वर्षीय छात्रा वर्तमान समय में गीडा सेक्टर-23 में किराए का मकान लेकर रहती है।
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ ही भीटी रावत में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करती है। छात्रा का आरोप है कि रिश्तेदारी की एक लड़की उसे बदनाम करने की कोशिश कर रही।