{"_id":"62380006e3781c7570309689","slug":"nutrition-fortnight-will-be-celebrated-from-today-to-april-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: आज से चार अप्रैल तक मनेगा पोषण पखवारा, स्वस्थ बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: आज से चार अप्रैल तक मनेगा पोषण पखवारा, स्वस्थ बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा का होगा आयोजन
Mon, 21 Mar 2022 10:03 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:03 AM IST
सार
बच्चे के अभिभावक घर पर भी उनकी लंबाई, ऊंचाई और वजन लेते हुए एप पर फीडिंग करेंगे। अगर बच्चा स्वस्थ हुआ तो स्वत: सर्टिफिकेट जेनरेट हो जाएगा, जिसे अभिभावक डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज से चार अप्रैल तक पोषण पखवारा मनाया जाएगा। 21 से 27 मार्च तक पहले चरण में स्वस्थ बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। इसमें वे बच्चे प्रतिभाग करेंगे जो स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं जाते हैं। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने इस स्पर्धा के आयोजन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी किया है । उन्होंने बताया कि यह प्रतिस्पर्धा ग्रामीण क्षेत्र, शहरी क्षेत्र के अलावा सेल्फ मोड पर भी आयोजित होगी। इसमें छह वर्ष तक के सभी बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
बच्चों की लंबाई, ऊंचाई और वजन का माप पोषण ट्रैकर एप में भरा जाएगा। उसके आधार पर स्वत: प्रमाणपत्र जारी हो जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अस्पतालों, अभिभावकों द्वारा घर पर और विशेष कैंप के माध्यम इस प्रतियोगिता में हिस्सेदारी होगी।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका माप लेंगी। शहरी क्षेत्र के आयोजन में रोटरी क्लब, लायंस क्लब, गैर सरकारी संगठन, कर्मचारी संगठन और चिकित्सक यह कार्य करेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग का भी दिशा-निर्देश है। इनके अलावा बच्चे के अभिभावक घर पर भी उनकी लंबाई, ऊंचाई और वजन लेते हुए एप पर फीडिंग करेंगे। अगर बच्चा स्वस्थ हुआ तो स्वत: सर्टिफिकेट जेनरेट हो जाएगा, जिसे अभिभावक डाउनलोड कर सकते हैं।
स्पर्धा के उद्देश्य
- छह वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना
- स्वस्थ बच्चे पर कुपोषित बच्चे की तुलना में ज्यादा ध्यान देना
- समुदाय को स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में जागरूक करना
- अभिभावकों के बीच बच्चों को स्वस्थ एवं सुपोषित रखने के लिए प्रतिस्पर्धा का माहौल तैयार करना
- आईसीडीएस सेवा से ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जोड़ना
- बच्चों के विकास की निगरानी कर कुपोषण को दूर करना
- बच्चों में व्याप्त नाटापन, दुबलापन, कम वजन का डेटाबेस तैयार करना और संबंधित विभागों को संदर्भित करना।