फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nursing home owner taken in police custody

लड़की से अश्लील बात कराकर चौकी इंचार्ज को फंसाने के मामले में नर्सिंग होम संचालक हिरासत में

Thu, 02 Jun 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
nursing home owner taken in police custody
लड़की से अश्लील बात कराकर चौकी इंचार्ज को फंसाने के मामले में नर्सिंग होम संचालक हिरासत में
विज्ञापन

बघौचघाट। कुशीनगर पुलिस ने बघौचघाट कस्बे से दो नर्सिंग होम संचालकों को हिरासत में ले लिया। दोनों को साथ ले गई। मामला फाजिलनगर चौकी इंचार्ज को एक लड़की से अश्लील बात कर फंसाने से जुड़ा है। बुधवार को चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर कर दिए गए थे।
कस्बे में कुशीनगर की पटहेरवा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक नर्सिंग होम से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मामला कुशीनगर के पटहेरवा थाने से जुड़ा है। पटहेरवा थाना के फाजिलनगर चौकी इंचार्ज आलोक यादव एक मामले की विवेचना कर रहे थे, जो फाजिलनगर के एक डॉक्टर के खिलाफ है। उस मामले में डॉक्टर का दोष सिद्ध हो गया है। उसी मामले में दबाव बनाने के लिए वह बघौचघाट के एक डॉक्टर से मिलकर हॉस्पिटल में काम कर रही एक लड़की को चौकी इंचार्ज के नंबर पर अश्लील बात करा रहा था। लड़की और डॉक्टर की बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। डॉक्टर लड़की को दरोगा को फंसाने की साजिश रच रहा है। इस मामले को कुशीनगर पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया और डॉक्टरों को हिरासत में लेने का आदेश दे दिया। गुरुवार को बघौचघाट और पटहेरवा पुलिस ने दो लोगों को कस्बे से हिरासत में ले लिया। लड़की भी पुलिस की हिरासत में है। लड़की ने कबूल किया है कि इन्हीं लोगों के कहने पर उसने चौकी इंचार्ज को फंसाया है। बघौचघाट थाना प्रभारी उपेंद्र मिश्र ने बताया कि कुशीनगर पुलिस दो लोगों को पकड़ कर ले गई है। पटहेरवा से जुड़ा मामला है।
विज्ञापन

जिला बदर को पुलिस ने किया घर से गिरफ्तार
देवरिया। पुलिस ने जिला बदर किए गए एक व्यक्ति को बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। करीब एक माह पहले उसे अपर जिला अधिकारी ने जिला बदर के लिए आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग निवासी शिवचन उर्फ शिवचंद्र चौहान पुत्र जंगली चौहान को अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने 23 मई को जिलाबदर किया गया था, जिसे स्थानीय पुलिस ने बलिया जनपद के थाना उभाव में हाजिरी लगानी थी ढ्ढ जिसका उलंघन कर शिवचन घर पर ही रह रहा था।सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed