फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   number of pre board and half yearly examinations uploaded by UP Secondary Education Council for declaration of results

यूपी बोर्ड: छमाही, प्री बोर्ड के नंबर अपलोड, अब नौंवी पर फोकस

Fri, 21 May 2021 02:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 May 2021 02:18 PM IST
सार

अब प्रधानाचार्यों का फोकस नौंवी के विषयवार नंबर अपलोड करने पर है। कुछ विद्यालयों ने इसकी शुरूआत भी कर दी है। मगर वेबसाइट ओवरलोड होने से इसके आंकड़े नहीं मिल सके हैं।

विज्ञापन
number of pre board and half yearly examinations uploaded by UP Secondary Education Council for declaration of results
यूपी बोर्ड : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दसवीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित किए जाने को लेकर माध्यमिक विद्यालयों से मांगे गए दसवीं के प्री बोर्ड और छमाही परीक्षाओं के नंबर प्रधानाचार्यों ने गुरुवार को अपलोड कर दिए हैं। अब प्रधानाचार्यों का फोकस नौंवी के विषयवार नंबर अपलोड करने पर है। कुछ विद्यालयों ने इसकी शुरूआत भी कर दी है। मगर वेबसाइट ओवरलोड होने से इसके आंकड़े नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से 17 मई को जारी आदेश के मुताबिक प्रधानाचार्यों को 24 घंटे के अंदर प्री बोर्ड और छमाही परीक्षाओं के नंबर अपलोड करने के लिए निर्देशित किया गया था। मगर बाद में बोर्ड ने राहत देते हुए समय सीमा 20 मई तक बढ़ा दी। तीन दिनों से चल रही प्रक्रिया के तहत आखिरी दिन शाम सात बजे तक 467 माध्यमिक विद्यालयों ने नंबर अपलोड कर दिए थे, बाकि बचे 18 विद्यालयों की ओर से नंबर अपलोड करने की प्रक्रिया जारी थी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से यह दावा किया गया कि सभी विद्यालय उनके संपर्क में है। देर रात तक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद नौंवी के नंबर अपलोड करने पर फोकस होगा। बोर्ड ने उसे 24 मई तक अपलोड करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रभारी डीआईओएस आरएन भारती ने बताया कि बोर्ड के निर्देश के बाद से दसवीं के छमाही और प्री बोर्ड परीक्षाओं के नंबर के साथ साथ नौंवी कक्षा के नंबर भी प्रधानाचार्यों को अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। बोर्ड की ओर से दसवीं के नंबरों को अपलोड करने के लिए 20 मई तक समय दिया गया था। इसे प्राथमिकता से पूरा कराया गया है। अब पूरा फोकस नौंवी पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed